फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 गांव के सरपंच टोल प्रबंधन को देंगे वाहनों की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अग्रोहा टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर के दायरे में आने वाले 12 गांव के ग्रामीणों ने टोल पर मीटिंग की। इसके बाद ग्रामीणों ने टोल प्रबंधन को नोटिस देकर कहा कि उनकी गाड़ियों को निशुल्क जाने की अनुमति दी जाए। टोल प्रबंधन ने गांव के सरपंचों से वाहनों की लिस्ट मांगी है।
गांव दुर्जनपुर, ठसका, चिकनवास, लांधडी, अग्रोहा, नंगथला, मीरपुर, खासा, फ्रांसी, काजला, जगान सहित अन्य ग्रामीण बुधवार को चिकनवास टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। इन गांव के पंच, सरपंच, सरपंच प्रतिनिधियों ने फैसला लिया कि सरकार के नियम के अनुसार टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी वाहन चालकों को निशुल्क गुजरने की अनुमति दी जाए। गांव के सरपंच अगले एक सप्ताह में अपने अपने गांव के वाहनों की लिस्ट तैयार करेंगे। इन वाहनों के नंबर समेत यह लिस्ट टोल प्रबंधन को सौंपी जाएगी जिसमें टोल कंपनी से इन वाहनों को छूट देने के लिए मांग होगी। अगर टोल मैनेजर की ओर से यह छूट नहीं दी गई तो ग्रामीण आगे की रणनीति तय कर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चिकनवास के सरपंच विनोद, अग्रोहा के सरपंच बलबीर भांभू, फ्रांसी के सरपंच सज्जन डूडी, खासा के सरपंच सुरेंद्र, जगान के सरपंच रामकुमार, ठसका सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

12 गांव के लोग बोले-20 किमी के दायरे में आने वालों को मिले टोल में छूट
टोल से छूट दिलाने के लिए 20 किमी के दायरे में आने वाली पंचायतों ने लिया फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें