फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने हड़ताल को दो दिन आगे बढाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल रही। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर हड़ताल को वीरवार और शुक्रवार के लिए बढ़ा दिया है। एनएचएम के जिलाध्यक्ष जगत बिसला ने बताया कि बुधवार की हड़ताल में सभी कर्मचारियों ने शामिल होकर अपना विरोध जताया।
बुधवार को गांवों में टीकाकरण किया जाना था लेकिन हड़ताल की वजह से यह कार्य पूर्णतया प्रभावित रहा। हड़ताल से विभागीय सेवाएं प्रभावित हुई। कंप्यूटर सहायक एवं सूचना सहायक दो दिन से हड़ताल में होने के कारण जन्म-मृत्यु का कार्य पर भी असर पड़ा। जिले के 19 संस्थानों में आशा वर्कर्स के लिए 8 दिसंबर तक आशा की ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है लेकिन ब्लॉक आशा कॉर्डिनेटर जोकि मुख्य ट्रेनर हैं उनके भी हड़ताल में शामिल होने के कारण यह ट्रेनिंग प्रभावित हो रही है। इन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ा है ।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष एमएल सहगल, हरियाणा राज्य फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राज्य प्रेस सचिव अनिल शर्मा, हरियाणा राज्य आशा वर्कर यूनियन की राज्य सदस्य रंजू बाला, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष, ड्राइवर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दयानंद, हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के बलकार सिंह, एनएचएम के नेता पुष्कर दहिया ने संबोधित किया।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने दिया समर्थन
हिसार। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने नागरिक अस्पताल में एकत्रित होकर एनएचएम कर्मचारियों को समर्थन दिया। उप महासचिव सुनील कुमार ढिल्लो ने बताया कि सरकार से उन्हें सिर्फ झूठे आश्वासन मिलते हैं। संघ एनएचएम कर्मचारियों के साथ है। उक्त मांगों को लेकर सरकार से टकराव से भी गुरेज नहीं करेंगे। बलराम लठवाल, उपप्रधान सत्यपाल वशिष्ठ, प्रैस सचिव दलजीत मोर, कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र पानू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें