फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 16 व 17 में पकड़ी गाय, भेजी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सेक्टर 16 -17 में लावारिस पशुओं को पकड़ने को लेकर खूब हंगामा हुआ। सेक्टर वासियों ने लावारिस पशुओं को पकड़कर कम्यूनिटी सेंटर में बंद किया तो पशु मालिकों ने छुड़वाने के लिए झगड़ा किया और सेक्टर वासियों के साथ हाथापाई की। कुछ को हंगामा कर लोग छुड़वा ले गए तो कुछ को निगम की टीम ने गौशाला पहुंचाया। हंगामा और विवाद बढ़ा तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
बुधवार को सेक्टर वासियों ने करीब 60 लावारिस पशुओं को पकड़कर कम्युनिटी सेंटर में रोक दिया। पशु मालिकों ने पशुओं को छुड़वाने के लिए उनसे हाथापाई की कोशिश की। कुछ पशुओं को पटेल नगर के पशु मालिक छुड़वाकर भी ले गए। सेक्टर में पटेल नगर कैंप क्षेत्र की गाय घूमती रहती है। दस दिन पहले सेक्टर वासी एक युवक गाय की टक्कर से घायल हो गया। सेक्टरवासियों ने अचानक प्लानिंग की और पशुओं का झुंड देखकर उन्हें कम्युनिटी सेंटर में रोक लिया। पशु मालिक उन्हें छुड़वाने पहुंचे तो विवाद हुआ और हाथापाई हुई। पशु मालिक कुछ पशु छुड़वा ले गए। सेक्टर वासियों ने ईओ इंद्रजीत कुल्हड़िया व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद निगम की टीम, ईओ तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पकड़ी गई गाय निगम की तीन गाड़ियों की मदद से बाईपास पर बनी हुई गौशाला में भेजी गई। बेसहारा पशु पकड़ने के इस अभियान में सेक्टर के पंकज जैन, सूबे सिंह श्योराण, कुलबीर दूहन सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


सैनियान मोहल्ला में निगम टीम ने बोला सुबह 5 बजे धावा, कई गायें छुड़वाकर ले गए मालिक
नगर निगम की टीम ने बुधवार को सुबह पांच बजे सैनियान मोहल्ला में गायों को पकड़ने के लिए धावा बोला। टीम के कुछ सदस्य पहले अपने वाहनों पर आए और उन्होंने बगड़ी भीतर गेट के अंदर कुछ गाय रोक ली। इसी दौरान विशेष समुदाय के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने टीम के सामने ही कुछ गायों को इधर उधर भगा दिया। इनमें से कुछ गायों को उन्होंने लोगों के घरों में बांध दी। टीम के जाने के बाद वे उन्हें खोलकर ले गए।
विज्ञापन

साढ़े आठ बजे पहुंची गाड़ी
टीम के साथ ईओ इंद्रजीत कुल्हड़िया भी मौजूद थे। उन्होंने साढ़े आठ बजे गाड़ियां मंगवाई और करीब 25 गाय गाड़ियों के माध्यम से गोशाला भिजवाई।
विशेष समुदाय आपस में भिड़े
मौके पर एकत्रित हुए एक विशेष समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। उन्होंने एक दूसरे को कहा कि तुमने अपनी गाय बचा ली ये दूसरी गाय भी तो पकड़ने से बचाई जा सकती थी। काफी देर तक हंगामा हुआ।

सेक्टरवासियों नेे गाय पकड़ी तो छुड़ाने आए पशु मालिकों ने की हाथापाई
फोटो 44 से 46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें