फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज अड्डे में टीएम को बिना परमिट की बस से कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अवैध रूप से बस अड्डे में घुसी बिना परमिट की एक बस ने रोडवेज टीएम को कुचलने का प्रयास किया। अन्य स्टाफ के साथ मिलकर टीएम ने बस को रुकवाया। इसके बाद बस को इंपाउंड कराया गया। आरोपी चालक गिरफ्तार कर लिया गया।
रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर जितेंद्र यादव शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे बस अड्डे पर निरीक्षण करने के लिए आए हुए थे। उन्होंने चंडीगढ़ वाले बूथ पर निजी ऑपरेटर की बस देखी। राजस्थान के नंबरों की यह स्लीपर कोच वाली बस सवारियां भर रही थीं। रोडवेज यूनियन से कुछ कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। टीएम ने बस के आगे खड़ा होकर बस रोकने का इशारा किया। चालक ने किसी तरह की परवाह किए बिना बस को आगे बढ़ा दिया। रोडवेज कर्मचारियों, टीएम के स्टाफ सहित अन्य लोगों ने मिलकर बस को रुकवाया। टीएम ने पूरी घटना की जानकारी आरटीए और रोडवेज जीएम को दी। आरटीए की टीम ने चालक के पास कोई परमिट न होने पर बस को इंपाउंउ कर दिया। बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर किया। कर्मचारियों ने बताया कि हिसार-पटियाला- चंडीगढ़ तक यह पिछले कुछ दिनों से अवैध तौर पर चल रही है। बस अड्डे के बाहर से सवारियां उठाती थी। हड़ताल का फायदा उठाते हुए शुक्रवार को बस अड्डे में घुसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव कर हमला करने में केस दर्ज
पुलिस ने यातायात प्रबंधक जितेंद्र यादव की गाड़ी पर हमला कर शीशा तोड़ने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिछले सप्ताह यातायात प्रबंधक जितेंद्र यादव हिसार-सिवानी मार्ग पर अवैध रूप चल रहे वाहनों की जांच कर रहे थे। कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर हमला किया था। रोडवेज कर्मचारी जगदीश सैनी ने आरोपी युवक अरविंद के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी।

-आरटीए की टीम ने बस को इंपाउंड किया, आरोपी बस चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें