फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हड़ताल खत्म होते ही सड़कों से उठा 800 टन कचरा, स्थानीय मांगों के फेर में एक दिन और नहीं लगी झाड़ू

विज्ञापन
 पीएलए सेक्टर से जेसीबी मशीन से गंदगी ढ़ेर को उठना कर्मचारी। 
विज्ञापन
हिसार। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद शहर में कचरा उठान का कार्य शुरू हो गया। नगर निगम और सफाई एजेंसियों ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों से करीब 800 मीट्रिक टन कचरा उठवाया। इसके लिए अतिरिक्त जेसीबी, हाइवा और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगाई गईं। देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों में कचरा उठान का कार्य चलता रहा। निगम अधिकारियों ने दावा किया कि रविवार तक शहर की सड़कों को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर हड़ताल समाप्त होने के बावजूद निगम के सफाई कर्मचारी अपनी स्थानीय मांगों के लिए शुक्रवार को भी धरने पर डटे रहे। इस वजह से शहर में झाड़ू नहीं लग पाई। नगर निगम के अन्य कर्मचारी सुबह नौ बजे से ड्यूटी पर लौट आए लेकिन सफाई कर्मचारियों ने 200 कर्मचारियों की बहाली, अप्रैल माह में दो बार काटे गए आधे-आधे दिन के वेतन और गेहूं ऋण की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।
पहले कर्मचारियों ने निगम मुख्य गेट पर धरना दिया बाद में मुख्य परिसर के गेट पर बैठ गए। इसके चलते आम लोगों को निगम कार्यालय की विभिन्न शाखाओं तक पहुंचने के लिए पिछले गेट का सहारा लेना पड़ा। नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने बताया कि शुक्रवार शाम को स्थानीय मांगों पर भी सहमति बन गई है। शनिवार सुबह से सभी कर्मचारी काम पर लौटेंगे और एक सप्ताह के भीतर शहर को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां से उठाया गया कचरा
वार्ड नंबर 1 से 10 तक के क्षेत्रों में पड़ाव चौक, टिब्बा दानाशेर, पुरानी सब्जी मंडी, कूचिया बस्ती, डबल फाटक, राजीव नगर, रेड स्क्वेयर मार्केट और राजगुरु मार्केट से कचरे के ढेर हटाए गए। यहां एक ट्रैक्टर, एक हाइवा और दो अतिरिक्त जेसीबी लगाई गईं। अब अंदरूनी गलियों और सड़कों से कचरा उठाने का कार्य शुरू किया जाएगा। शनिवार से सड़कों पर झाड़ू लगाने का कार्य भी शुरू होगा। वार्ड नंबर 11 से 20 के क्षेत्र में आईटीआई चौक से पांच हाईवा और कैमरी रोड से सात हाईवा कचरा उठाया गया। सेक्टर-13, मॉडल टाउन सेंट्रल पार्क, ओपी जिंदल स्कूल रोड और सेक्टर-16-17 से भी ट्रॉलियों और हाइवा के जरिए कचरा हटाया गया।
15वें दिन घर-घर पहुंचीं कचरा गाड़ियां
हड़ताल के 15वें दिन शुक्रवार को डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियां सुबह से ही सड़कों पर दौड़ती नजर आईं। अधिक मात्रा में जमा कचरे के कारण गाड़ियों को अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़े। इस दौरान कई स्थानों पर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के नियम भी टूटते दिखाई दिए।
निगम दफ्तरों में भी लौटी रौनक
करीब 15 दिन बाद नगर निगम कार्यालय में भी कामकाज सामान्य होता दिखाई दिया। भवन नक्शे, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स, स्ट्रीट लाइट और एनओसी सहित अन्य कार्यों के लिए लोग निगम कार्यालय पहुंचे। कर्मचारी भी लंबे समय से लंबित कार्यों को तेजी से निपटाने में जुटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें