हिसार। शहर में वीरवार को तीन घंटे में 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही 12 वर्षों में जुलाई माह में एक दिन में इतनी ज्यादा बारिश हुई। इससे पहले वर्ष 2021 में 30 जुलाई को 117 एमएम बारिश हुई थी। आज भी बारिश की संभावना है।
बता दें कि बुधवार को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक 2 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद शाम साढ़े 5 बजे से वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 22.5 एमएम बारिश हुई। वहीं साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस तरह से 24 घंटे में 100 एमएम बारिश हुई।
दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट
शहर में हुई तेज बारिश का असर दिन के तापमान पर भी पड़ा। दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री नीचे पहुंच गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 30.2 व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया।
12 वर्षों में बारिश का आंकड़ा (जुलाई में)
वर्ष तिथि बारिश
2022 21 80.0
2021 30 117.0
2020 21 60.0
2019 17 64.8
2018 26 21.7
2017 20 31.2
2016 03 70.4
2015 07 52.4
2014 28 39.8
2013 07 44.4
2012 21 23.0
2011 08 48.9