फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 8 साल के बच्चे के सिर व मुंह पर तेज धारदार हथियार से वार कर झाड़ियों में फेंका, बोलने में असमर्थ, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। डीसीएम मिल के पास बुधवार दोपहर को आठ साल के बच्चे को तेजधार हथियार से वार कर झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 के पुलिस कर्मचारियों ने बच्चे को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्चा बोलने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बच्चे के सिर व मुंह पर 15 टांके आए हैं। एचटीएम थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

डीसीएम मिल के पास 8 वर्षीय बच्चे पर तेज धारदार हथियार से बच्चे के सिर व मुंह पर कई वार कर उसे झाड़ियों में फेंकने की सूचना के बाद एचटीएम थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। झाड़ियों में एक बच्चा दर्द से कराह रहा था। उसके सिर व मुंह पर गहरी चोट थी। घायल बच्चे को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार हमलावर ने बेरहमी से तेजधार हथियार से वार किए हैं। बच्चे के मुंह और सिर पर 15 टांके आए हैं। बच्चे ने नीले रंग की जींस पहनी हुई है। बच्चे की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें