फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन हैंडबाल प्रीमियर लीग के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इंडियन हैंडबाल प्रीमियर लीग के लिए हिसार जिले से आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नवंबर में आयोजित होने वाले लीग को लेकर खिलाड़ियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंडियन हैंडबाल प्रीमियर लीग जयपुर में होगी। इस लीग में खिलाड़ियों की बोली भी लगेगी, मगर किस खिलाड़ी पर कितनी बोली लगेगी अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। जल्द ही खिलाड़ियों की लिस्ट पहुंचेंगी। हैंडबाल कोच अनूप कस्वां ने बताया कि ये खिलाड़ी हिसार, घिराय और लाडवा में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लीग को लेकर खिलाड़ी तैयारी में जुट चुके हैं।
इन खिलाड़ियों का चयन
कोच अनूप कस्वां ने बताया कि इंडियन हैंडबाल प्रीमियर लीग के लिए शुभम श्योराण, साहिल राणा, दर्शन बूरा, नवीन पूनिया, संदीप पूनिया, अमित शर्मा, रजत और अंकित का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें