फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 8 माह के बच्चे शिवम का 4 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Tue, 18 Nov 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 आरोपी महिला। स्रोत रेलवे पुलिस।
विज्ञापन
हिसार। उत्तरप्रदेश के आंबेडकर नगर की रहने वाली लाडली के आठ माह के बच्चे शिवम की तलाश में सोमवार को रेलवे पुलिस ने चंडीगढ़ और रोहतक में छापा मारा। हिसार के बस स्टैंड पर लगे कैमरों को भी चेक किया गया। इसके अलावा कई जगह चेकिंग की गई। मगर चार दिन बाद भी आरोपी महिला का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस की ओर से जिले और साथ लगने वाले जिलों के थाना में भी बच्चे को ले जाने वाली आरोपी महिला की फोटो जारी की है ताकि जल्द से जल्द महिला का पता लग सके। चार दिन से बच्चे से बिछड़ी मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। वहीं, रेलवे पुलिस ने रविवार को भी हिसार में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम की ओर कृष्णा नगर, पीएल, बस स्टैंड, ऋषि नगर, ऑटो मार्केट, सुंदर नगर, आजाद नगर सहित अन्य एरिया में 100 से ज्यादा कैमरे खंगाले थे।

दरअसल, पति से झगड़ा होने पर चंडीगढ़ से ट्रेन में बैठकर शुक्रवार को हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंची महिला लाडली का प्लेटफार्म नंबर-1 से आठ माह का बच्चा दूसरी महिला लेकर फरार हो गई थी। महिला उस समय बाथरूम में नहाने गई थी। मगर जब महिला बाहर निकली तो बच्चा और दूसरी महिला गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें