फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर पालिका प्रधान के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में, पार्षद के 16 पदों के लिए 49 डटे

Thu, 20 Feb 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। शहर की छोटी सरकार बनाने के लिए नगरपालिका आम चुनाव 2025 का चुनावी संग्राम अब पूरे शबाब पर है। नामांकन प्रक्रिया और नाम वापसी की अंतिम तारीख के बाद प्रधान और पार्षद पद के उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो चुकी है। प्रधान पद की दौड़ में अब 8 प्रत्याशी हैं। वंदना केडिया को घड़ी, मणी को झाड़ू, अन्नु लोहिया को बस, गोलू रानी को टॉर्च, तरन्नुम अग्रवाल को मटका, रमा देवी को रोड रोलर, विधा कोठारी को फावड़ा और पूजा रानी को कुर्सी चुनाव चिन्ह मिला है।
विज्ञापन

नगरपालिका के 16 वार्डों में पार्षद पद के लिए अब 49 उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड नंबर 9 में दीपचंद को निर्विरोध पार्षद चुने जाने के बाद अब यहां के मतदाताओं को मतदान की जरूरत नहीं होगी, लेकिन बाकी 15 वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज है।
शहर में दीवारों पर पोस्टर-बैनर लगने लगे हैं। हर गली-मोहल्ले में चुनावी चर्चाएं जोरों पर हैं। प्रत्याशियों की टीम समर्थकों को संगठित करने में जुटी हुई है। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नगरपालिका आम चुनाव 2025 के लिए पार्षद और प्रधान पदों के कुल 78 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से 69 नामांकन वार्ड पार्षद के लिए और 9 प्रधान पद के लिए थे। जांच के दौरान वार्ड नंबर 10 से एक वार्ड पार्षद का नामांकन योग्यता के अभाव में निरस्त कर दिया गया। 18 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन

अब वार्ड पार्षद के लिए 49 और प्रधान पद के लिए 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए जा चुके हैं। हर वार्ड में मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। प्रत्याशी सुबह से लेकर देर रात तक घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। कहीं नुक्कड़ सभाओं का दौर चल रहा है तो कहीं समर्थक हाथों में झंडे और बैनर लेकर अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें