जिले के 8 लाख 45 हजार 50 मतदाता नए साल के पहले महीने में तीन चरण में 4459 जनप्रतिनिधियों को चुनेंगे। जिले में पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद के लिए मतदान होगा।
चुनाव शेडयूल के अनुसार हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय तथा नारनौंद में पहले चरण में 10 जनवरी को मतदान होगा। दूसरे चरण में हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय तथा अग्रोहा में 17 जनवरी को वोट डाले जाएंगे।
तीसरे चरण में आदमपुर, बरवाला, उकलाना खंड में 24 जनवरी को मतदान होगा। चुनाव प्रदेश सरकार की ओर से तय शर्तों के अनुसार होगा।
हिसार जिले के 9 खंडों में तीन चरणों में मतदान होगा। सितंबर में जारी किए गए शेडयूल के हिसाब से ही खंड तय किए गए हैं। पहले चरण में हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय तथा नारनौंद को शामिल किया गया है।
दूसरे चरण में हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय तथा अग्रोहा खंड शामिल किए गए हैं। तीसरे चरण में उकलाना, बरवाला तथा आदमपुर में मतदान के लिए एलान किया गया है।
जिले में कुल 4459 जनप्रतिधि चुने जाएंगे, जिसमें जिला परिषद के 30 सदस्य चुने जाएंगे। ब्लॉक समिति के 225 सदस्य, 308 सरपंच तथा 3896 पंच चुने जाएंगे।
पंचायत चुनाव पहला चरण
हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय तथा नारनौंद
अधिसूचना - 17 दिसंबर 2015
नामांकन - 23 से 29 दिसंबर तक
नामांकन पत्रों की जांच - 30 दिसंबर
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख - 01 जनवरी 2016
चुनाव चिन्ह वितरण - 01 जनवरी
मतदान की तारीख - 10 जनवरी 2016
मतदान का समय - 7.30 से 4.00
कुल मतदाता - 3 लाख 12 हजार 314
कुल मतदान केंद्र - 565, संवेदनशील 83, अति संवेदनशील 75
पंचायत चुनाव दूसरा चरण
हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय तथा अग्रोहा
अधिसूचना - 23 दिसंबर 2015
नामांकन - 30 दिसंबर से 4 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच - 5 जनवरी
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख - 7 जनवरी 2016
चुनाव चिन्ह वितरण - 7 जनवरी
मतदान की तारीख 17 जनवरी 2016
मतदान का समय - 7.30 से 4.00
कुल मतदाता - 2 लाख 78 हजार 380
कुल मतदान केंद्र - 541, संवेदनशील 144, अति संवेदनशील 144
पंचायत चुनाव तीसरा चरण
आदमपुर, उकलाना, बरवाला
अधिसूचना 30 दिसंबर 2015
नामांकन - 5 जनवरी से 9 जनवरी
नामांकन पत्रों की जांच - 11 जनवरी
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख - 13 जनवरी
चुनाव चिन्ह वितरण - 13 जनवरी
मतदान की तारीख - 24 जनवरी 2016
मतदान का समय - 7.30 से 4.00
कुल मतदाता - 2 लाख 54 हजार 356
कुल मतदान केंद्र - 498, संवेदनशील 180, अति संवेदनशील 163
पंच सरपंच की मतगणना मतदान के तुरंत बाद
पंच तथा सरपंच पद के लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी। देर रात तक विजेताओं का एलान कर दिया जाएगा।
ब्लॉक समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए मतगणना 28 जनवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
कितने जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे
पंच - 3896
सरपंच - 308
ब्लॉक समिति सदस्य - 225
जिला परिषद सदस्य - 30
किस खंड में कितने गांव
हिसार प्रथम खंड में 46 गांव
हिसार द्वितीय खंड में 42 गांव
हांसी प्रथम में 58 गांव
हांसी द्वितीय में 23 गांव
नारनौंद में 30 गांव
उकलाना में 18 गांव
बरवाला में 41 गांव
अग्रोहा में 22 गांव
आदमपुर खंड में 28 गांव
कहां लिए जाएंगे नामांकन
- जिला परिषद के लिए लघु सचिवालय प्रथम तल पर डीडीपीओ कार्यालय के साथ बने सभागार में
- पंचायत समिति सदस्य के लिए संबंधित खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय
- पंच, सरपंच के लिए संबंधित पंचायत मुख्यालय यानी संबंधित गांव में ही
8020 कर्मचारी कराएंगे मतदान
जिले में मतदान के लिए 1604 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए करीब 8020 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मतदान केंद्र पर पांच कर्मचारी नियुक्त होंगे। इसके अलावा पांच प्रतिशत कर्मचारी आपातकालीन ड्यूटी के लिए आरक्षित रिजर्व रखे जाएंगे।
कहां कितने जनप्रतिनिधि
खंड पंच सरपंच पंचायत समिति सदस्य
हिसार प्रथम 555 46 30
हिसार द्वितीय 538 42 30
हांसी प्रथम 697 58 30
हांसी द्वितीय 300 23 18
नारनौंद 376 30 25
उकलाना 253 18 18
बरवाला 517 41 30
आदमपुर 358 28 24
अग्रोहा 302 22 20
कुल 09 3896 308 225
पहले चरण के नामांकन स्वीकार होंगे
पहले चरण में जिला परिषद के 30 पदों के लिए 177 महिला व 275 पुरुषों सहित कुल 452 नामांकन मिले थे। जिला परिषद के लिए पहले चरण में ही नामांकन लिए गए जाने थे।
अब जिला परिषद के लिए एक बार फिर से नामांकन का मौका दिया जाएगा।
1662 पदों के लिए 4940 प्रत्याशी
हिसार प्रथम, द्वितीय तथा नारनौंद खंड में पंच के 1469 पदों के लिए 3202 आवेदन आए थे। सरपंच के 118 पदों के लिए 1295 आवेदन आए थे।
ब्लॉक समिति सदस्य के 85 पदों के लिए 443 आवेदन मिले थे। इन नामांकनों की जांच नहीं हो सकी थी।