फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीन बैच में 743 परीक्षार्थी देंगे सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा, प्रति बैच तीन दिन कुरुक्षेत्र ठहरेंगे, 400 होनहारों का होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश स्तर पर 743 परीक्षार्थी सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा देंगे। यह परीक्षा कुरुक्षेत्र स्थित गांव बारना के सुपर-100 कैंपस में होगी। शिक्षा निदेशालय ने तीन बैच में परीक्षार्थियों को बांटा है। हर बैच में 247 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। खास बात है कि प्रति बैच तीन दिन तक कुरुक्षेत्र में ठहरेंगे। पहले दो दिन परीक्षा की रिविजन करवाई जाएगी। जबकि तीसरे दिन परीक्षा होगी। पहला बैच 28 से 30 अप्रैल तक, दूसरा बैच 1 मई से 3 तक व तीसरा बैच 5 मई से 7 तक कुरुक्षेत्र में ठहरेंगे। जबकि हिसार जिले की बात करें तो 168 परीक्षार्थी तीन बैच में परीक्षा देंगे। हर बैच को पहले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुरुक्षेत्र में रिपोर्ट करनी होगी। मुख्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि मोबाइल-लैपटॉप व इलेक्ट्रोनिक उपकरणों की पूर्णत: पाबंदी रहेगी। अगर नियमों की अवेहलना होती है तो परीक्षार्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये है नियम
- कुरुक्षेत्र स्थित गांव बारना के सुपर-100 कैंपस में अभिभावकों की एंट्री पर पूर्णत बैन रहेगा।
- शाम 6 बजे से साढ़े 6 बजे तक अभिभावक उपरोक्त कैंपस में आकर बच्चों से मुलाकात कर सकेंगे।
- परीक्षार्थियों को तीन दिन तक खाना कैंपस के अंदर निशुल्क दिया जाएगा।
- कपड़े के दो से तीन जोड़े हर परीक्षार्थी के पास होने चाहिए
- कॉपी, पेन, पैंसिल व रबड़ भी हर परीक्षार्थी के पास होना चाहिए।
- केवल सरकारी स्कूल से पासआउट विद्यार्थी ही सुपर-100 परीक्षा दे सकता है।

ये दस्तावेज होने जरूरी
- आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं कक्षा का बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड व सुपर-100 लेवल टू का एडमिट कार्ड हर परीक्षार्थी के पास होना अनिवार्य है।

सुपर-100 परीक्षा में जिले के विद्यार्थी आगे रहते हैं। इस बार जिले के 168 परीक्षार्थी सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा देंगे। जिले के 20 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न आईआईटी संस्थाओं में इंजीनियरिंग व एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र भाटिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं सुपर-100 के नोडल अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें