फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आदमपुर हलके में 99 करोड़ से 72 सड़कों का होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश ने वीरवार को गांव असरावां में आंबेडकर भवन में कमरे के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। इस कमरे के निर्माण पर 4.84 लाख खर्च किए जाएंगे। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने गांव असरावां में निर्माणाधीन पुस्तकालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आदमपुर हलके में 99 करोड़ की लागत से 72 सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी मिल गई है। हमेशा आदमपुर के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बढि़या सडक़ों के निर्माण के साथ-साथ वे स्वच्छ पेयजल व पुख्ता सीवर व्यवस्था के लिए भी प्रयत्नशील हैं।
चंद्रप्रकाश ने कहा कि किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी व बिजली उपलब्ध करवाने के लिए भी वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे हर हाल में उस विश्वास को बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि 99 करोड़ की लागत से बनने वाली सडक़ों से आदमपुर की कायापलट हो जाएगी और स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा हो जाएगी। विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत विभिन्न मार्गों का शिलान्यास भी किया है।
विज्ञापन

आदमपुर हलके के गांव चंदननगर में जिले सिंह के घर से सरोज के घर तक आईपीबी गली के निर्माण पर 24.75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और खारिया से पुराने खारिया प्राइमरी स्कूल तक आईपीबी रास्ते के निर्माण पर 24.91 लाख रुपये की लागत आएगी। आदमपुर में भादरा रोड से लेकर कुटिया मंदिर तक आरसीसी रोड के निर्माण की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें