फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134- ए : स्कूल अलॉट होते ही अभिभावकों के मोबाइल पर आएगा एसएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार/बालसमंद। नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में फ्री दाखिला लेने की प्रक्रिया जारी है। वीरवार रात परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद शुक्रवार को स्कूल अलॉट किए जाने थे, लेकिन स्कूल अलॉट नहीं किए गए। जिले के सभी ब्लॉक में बीईओ कार्यालयों के बाहर परीक्षा परिणाम की लिस्ट चस्पा की गई, जिसको देखने के लिए अभिभावक भी दिनभर कार्यालयों में पहुंचते रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नियम 134-ए के तहत 14 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परिणाम वीरवार रात को घोषित किया गया। इसके बाद विभाग को वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्कूल अलॉट शुक्रवार को किए जाने थे, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण स्कूल अलॉट नहीं किए जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस बार नियम 134-ए के तहत दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। विभाग ने ऑनलाइन रिजल्ट तो घोषित कर दिया है। अब ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे। स्कूल अलॉट होने के बाद ऑनलाइन फार्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से अभिभावकों को सूचना मिल जाएगी। अभिभावक के मोबाइल पर अलॉट हुए स्कूल का नाम भी मैसेज के माध्यम से आएगा।
अंतिम तिथि के बाद बढ़ी संख्या एक गड़बड़ी
इस बार ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत दाखिला प्रक्रिया अपनाई गई है। फार्म भरने की अंतिम तिथि के बाद और परिणाम घोषित करने से पहले 125 विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई। अंतिम तिथि के बाद बढ़ी संख्या को लेकर स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन विभाग को शिकायत देगा।
विज्ञापन

ब्लॉक वाइज परीक्षा परिणाम
ब्लॉक - कुल परीक्षार्थी - पास
हिसार-1 - 2290 - 1702
हिसार-2 - 581 - 455
हांसी-1 - 1820 - 1519
हांसी-2 - 87 - 70
उकलाना - 903 - 659
अग्रोहा - 165 - 150
बरवाला - 883 - 630

23 अप्रैल को अलॉट होंगे स्कूल
शिक्षा विभाग ने सभी डीईओ और सभी बीईओ को पत्र जारी कर सूचना दी है कि 134-ए के तहत ली गई परीक्षा का परिणाम तो जारी कर दिया गया है। अब सभी उम्मीदवारों को स्कूल अलॉटमेंट 23 अप्रैल को की जाएगी। पहले 22 से 24 अप्रैल को दाखिला प्रक्रिया होनी थी, लेकिन अब चूंकि स्कूल अलॉटमेंट ही 23 को होगी तो दाखिला प्रक्रिया के लिए नई डेट बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें