फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमी महिला सुनीता के प्रयासों से सेक्टर-14 को मिली पहली कंपोस्टिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पर्यावरण प्रेमी महिला सुनीता देवी के प्रयासों से सेक्टर-14 में देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से हमारे शहर में पहली कंपोस्टिंग मशीन लाई गई है। इस कंपोस्टिंग मशीन को सेक्टर-14 के कम्यूनिटी सेंटर के पीछे रखवाया गया है। यहां शेड बनाने के बाद इससे खाद बनाने का काम शुरू होगा। विशेष बात यह है कि पूरे सेक्टर-14 से निकलने वाले गीले कचरे को यहां लाया जाएगा, जिसको बाद में कुछ मिनटों में ही खाद में बदल दिया जाएगा। इस खाद को सस्ते दामों पर बेचा भी जाएगा। खुद गार्डनिंग करने वाले सेक्टरवासी भी खाद खरीदने को तैयार हैं।

ऐसे कंपोस्टिंग मशीन लाने का आया विचार
सेक्टर-14 निवासी सुनीता देवी अनुभूति और हरी-भरी वसुंधरा संस्था से जुड़ी हुई हैं, जो पिछले लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के प्रति काम कर रही हैं। उन्होंने पार्कों में पत्तों को जलाते हुए देखा। इसके बाद उसे विचार आया कि पत्तों से खाद बनाई जाए। इसके लिए उन्होंने राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा से ग्रांट देने के लिए आग्रह किया। मगर दिक्कत यह आई कि उनकी खुद की संस्था अनुभूति पुरानी पंजीकृत नहीं थी। इसलिए उन्होंने सेक्टर-14 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से सांसद से ग्रांट ली। बाद में यह पैसा नगर निगम प्रशासन को दिया गया। निगम की तकनीकी शाखा ने 2 लाख 30 हजार रुपये में इंदौर से यह कंपोस्टिंग मशीन खरीदी है।
विज्ञापन


एक घंटे में 50 किलो खाद बनाएगी मशीन
सुनीता देवी ने बताया कि यह मशीन एक घंटे में 50 किलो खाद बना देगी। विशेष बात यह है कि पूरे सेक्टर-14 का गीला कचरा अगर यहां एकत्रित किया जाता है तो उसकी भी खाद बनाने में दिक्कत नहीं आएगी। निगम प्रशासन ने भी मशीन से काम लेने और रखरखाव का जिम्मा सुनीता देवी और उनकी संस्था हरी-भरी वसुंधरा को सौंप दिया है।
निगम के प्लांट में भी नहीं है मशीन
निगम के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह पहली मशीन आई है। इस पर डेमो ले लिया गया है। सेक्टर की किचन वेस्ट यहीं डाला जाएगा। इससे पहले निगम प्रशासन ने भी तोशाम रोड पर कंपोस्टिंग प्लांट तैयार करवाया है। मगर उसमें मशीन नहीं लगाई गई है, बल्कि ब्लॉक बनाकर उसमें गीला कचरा डाला गया है।
विज्ञापन


हमने इस कंपोस्टिंग मशीन का निरीक्षण किया है। इसे सेक्टर-14 के कम्यूनिटी सेंटर के पीछे रखवाकर वहां खाद बनवाएंगे। यह पहला प्रयास है। इसके सफल होने के बाद अन्य स्थानों पर भी कंपोस्टिंग मशीन रखवाने की कोशिश करेंगे।
- सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें