फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना न भरने वालों पर आयकर विभाग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। आयकर विभाग न जुर्माना अदा न करने वाली फर्मों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले दो माह में आयकर विभाग द्वारा शहर में छह स्थानों पर पर सर्वे कार्रवाई कर चुकी है। इसके अलावा दो फर्मों पर जीएसटी टीम भी सर्वे कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार अब आयकर विभाग इसी महीने अपनी कार्रवाई में तेजी लाएगा, जिसके तहत पिछले दिनों की गई सर्वे कार्रवाई के दौरान लगाए गए जुर्माने की राशि अदा न करने वाली फर्मों पर शिकंजा कसा जाएगा। सूत्रों के अनुसार विभाग ने ऐसी फर्मों की लिस्ट तैैयार कर ली है, जिन्होंने अभी तक जुर्माना राशि जमा नहीं करवाई है। इसी कड़ी में आयकर विभाग की सर्वे टीम ने बुधवार को काठ मंडी की एक फर्म पर कार्रवाई की। आयकर टीम ने फर्म पर जुर्माना जमा न करवाने पर जवाब मांगा। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि इस फर्म पर आयकर विभाग ने कितना जुर्माना लगाया था और बुधवार को कितनी वसूली की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें