हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को हिसार के रास्ते सिवानी उपमंडल के गांव मिटठी पहुंचकर गत दिनों वीरगति को प्राप्त हुए शहीद सोमवीर को श्रद्धांजलि देंगे। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से सिवानी के गांव मिटठी में शहीद सोमवीर के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर वापस चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।