फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावित्री जिंदल और दुष्यंत चौटाला के फैसले पर आज रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को दो नेताओं के फैसले का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल और सांसद दुष्यंत चौटाला मेयर प्रत्याशी के रूप में किस चेहरे पर अंतिम मुहर लगाई जानी है। दोनों ही नेता कई दिनों से शहर से बाहर थे। अब दोनों मंगलवार को शहर में आकर कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद किसी एक नाम को फाइनल करेंगे। उसके बाद मेयर प्रत्याशियों के बीच असली जंग शुरू होगी। हालांकि अभी तक इनेलो ने भी नाम फाइनल नहीं किया है।
गौरतलब है कि भाजपा ने जातिगत समीकरणों को साधने के प्रयास में गौतम सरदाना को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। सावित्री जिंदल खेमे की तरफ से पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला का नाम चर्चा में हैं जबकि दुष्यंत खेमा अभी तक साइलेंट मोड पर है।
विज्ञापन


पार्टियों के बीच चौतरफा होगा मुकाबला
मेयर चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और दुष्यंत खेमे के बीच चौतरफा मुुकाबला होगा। हालांकि कांग्रेस ने सिंबल पर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। मगर शहर के मतदाताओं पर खासा प्रभाव रखने वाली सावित्री जिंदल का समर्थन पाकर जो प्रत्याशी मैदान में आएगा, वह विरोधियों को कड़ी चुनौती जरूर देगा। इसी तरह सांसद बनने के बाद से लगातार दुष्यंत चौटाला का ग्राफ भी हिसार में बढ़ा है। ऐसे में चौतरफा मुकाबले में सत्ताधारी भाजपा को जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

दूसरे दिन भी इंतजार करते रहे अधिकारी
नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सोमवार को भी एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। मेयर प्रत्याशियों के लिए एडीसी जबकि पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए एसडीएम परमजीत सिंह, डीडीपीओ अशवीर नैन, डीआरओ राजेश कुमार व हुडा के एलएओ विजेंद्र भारद्वाज इंतजार करते रहे। जब दोपहर 3 बजे तक भी कोई प्रत्याशी नहीं पहुंचा तो अधिकारी अपने कागज समेटकर अन्य कार्य निपटाने में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन


आज जोर पकड़ेगा नामांकन
अब मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के जोर पकड़ने की उम्मीद है क्योंकि कई पार्षद पद के दावेदारों ने नामांकन के लिए इस दिन का ऐलान किया हुआ है। नामांकन के दौरान प्रत्येक प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे ताकि मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा सके। नामांकन से पहले प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव कार्यालयों में समर्थकों को एकत्रित करेंगे और यहां से नामांकन अधिकारी के कार्यालय जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें