अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा गणित व विज्ञान विषय का अध्ययन करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग मुख्यालय ने नई योजनाओं को स्कूली धरातल पर लागू कर रही है। इसी के तहत नौवीं कक्षा में गणित और विज्ञान विषय को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के लिए प्रदेशभर में 310 स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें हिसार जिले के 18 स्कूल शामिल हैं। मुख्यालय ने निर्देश जारी किए हैं कि नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इन दोनों विषयों की पुस्तकें शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित केंद्रों से ही खरीदी जाए। अगर इन केंद्रों पर नौवीं कक्षा के लिए गणित और विज्ञान विषय की पुस्तक अंग्रेजी माध्यम में मौजूद नहीं हैं तो उनसे एक एनओसी ली जाए। इस एनओसी के बाद दोनों विषयों की पुस्तकें एनसीईआरटी की ओर से दी गई छूट के बाद इन्हें खरीदा जाए।
जिले के इन स्कूलों का हुआ चयन
अग्रोहा शिक्षा ब्लॉक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार प्रथम में गांव मिर्जापुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा गांव नलवा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव पूठी मंगल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव सैनीपुरा स्थित राजकीय हाई स्कूल, मंडी आदमपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरवाला के अनाज मंडी में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरवाला का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव भाटोल खरकड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हांसी में लाल सड़क स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहाजपुल चौक पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव जुगलान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव गंगवा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव मंगाली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अग्रोहा ब्लॉक में गांव नंगथला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौंद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंडी आदमपुर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।