सिवानी मंडी (हिसार)।
खसरे से निपटने के लिए सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के दौरान सिवानी के गांव किकराल में दो छात्राओं की हालत बिगड़ गई। रूबेला का इंजेक्शन लगाने से सिवानी के गांव किकराल के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अंजू और निर्मला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगी। टीका लगाए जाने के बाद दोनों बच्चियों को ना केवल चक्कर आने लगे, बल्कि उल्टियों के साथ बीपी भी डाउन हो गया। एक बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो ऑक्सीजन देनी पड़ी। इस दौरान स्कूल गई टीम दोनों छात्राओं को सिवानी के सामान्य अस्पताल में दाखिल कर उनका उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों को उसे चिकित्सकों की माने तो गर्मी अधिक होनेे और भूखे पेट टीका लगवाने से यह तकलीफ हुई।
पूरे प्रदेश में 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को मिजेल रूबेला के मुफ्त इंजेक्शन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलाया हुआ है। छात्राओं के साथ आई महिला शिक्षक सुशीला देवी ने बताया कि छात्राओं की तबीयत बिगड़ते ही उन्हें शहर के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद परिजनों को भी इस बारे में सूचना दे दी है। चिकित्सकों को उनके पास ही रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन खतरे से बाहर है।
जिन दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है, उसके पीछे वजह खाली पेट टीका लगवाना है। इसके अलावा अत्यधिक गर्मी के कारण भी उनको घबराहट और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जल्द ही दोनों की स्थिति में सुधार कर लिया जाएगा।
-डॉ हरेंद्र, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी