फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहबलपुर की पंचायत ने समय से पहले होलिका जलाने वाले को माफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुलखनी।
गांव बहबलपुर में बीते वीरवार होली पर बिना पूजन किए समय से पहले होलिका का दहन करने के मामले में शनिवार को नंबरदार जगमाल की अध्यक्षता में पंचायत हुई। सरपंच प्रतिनिधि भजनलाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नंबरदार जगमाल ने कहा कि वीरवार को होली की पूजा के समय जो घटनाक्रम हुआ उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं जिसने इस घटना को अंजाम दिया उसका पता चल गया है और पंचायत में मौजूद है। ग्रामीण फैसला करें कि उसको क्या सजा दी जाए। ग्रामीणों ने कहा होलिका की पूजा किए बिना शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी। ऐसे इंसान को किसी सूरत में बख्शा ना जाए। पंचायत की तरफ से सजा दी जाए। सरपंच प्रतिनिधि भजनलाल ने भी कहा कि घटना का उन्हें भी बेहद दुख है। यह पूरा प्रकरण निंदनीय है। आरोपी पक्ष की तरफ से पंचायत में हाथ जोड़कर माफी मांगी गई। आरोपी ने कहा कि उनसे जो हुआ नशे के चलते हुए भविष्य में ऐसी गलती फिर नहीं होगी। पंचायत ने आरोपी सत्यनारायण को माफ कर दिया।
विज्ञापन


बहबलपुर की पंचायत ने समय से पहले होलिका जलाने वाले को माफ किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें