फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश एक अर्बन इस्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अर्बन इस्टेट टू आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को कम्युनिटी सेंटर में हुआ। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी ने जिला रजिस्ट्रार सोसायटीज द्वारा नियुक्त प्रशासक एनके गोयल की मौजूदगी में प्रधान पद के लिए रामनिवास गोयल आदमपुरिया का नाम प्रपोज कर दिया। सब ने सहमति से उन्हें प्रधान चुन लिया। उपप्रधान के लिए चुनाव करवाने पड़े। इसमें नरेश कौशिक और सुरेंद्र चुघ आमने-सामने थे। सुरेंद्र चुघ को 21 वोटों में से 14 वोट मिले, जबकि नरेश कौशिक को छह वोट मिले। उनका एक वोट रद्द हो गया।
उपप्रधान के साथ सचिव पद पर भी चुनाव होने तय थे। इस पद के लिए राकेश आर्य और रतन सैनी आमने सामने थे। रतन सैनी ने पूरी कार्यकारिणी के बीच में खड़े होकर कहा कि उपप्रधान को छोड़कर बाकी सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना जा रहा है तो भाईचारे में सचिव पद के आवेदन को विड्रा करता हूं। उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया और सर्वसम्मति से राकेश आर्य को सचिव बनाया गया। नौरंग लाल शर्मा सह सचिव और वीरेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एनके गोयल (सेवानिवृत्त, संयुक्त निदेशक उद्योग, वाणिज्य विभाग) ने बताया कि रविवार को कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई। गत सप्ताह एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के 21 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। गोयल ने बताया कि चुनाव अधिकारी सतीश भाटिया, सह चुनाव अधिकारी नौरंग गोयल एडवोकेट के अलावा जिला रजिस्ट्रार द्वारा लगाए गए पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार मुआल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन

ये चुने कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक कुमार गर्ग, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री रतन सैनी, अश्वनी, दलबीर सिंह, दुनीचंद गोयल, मदनलाल बंसल, नरेश कुमार कौशिक, नीरज बजाज, ओमप्रकाश अरोड़ा, पुष्पेंद्र अग्रवाल, रामकुमार, रमेश चंद गोयल, एसके कालरा, संजय मित्तल उर्फ हरिप्रकाश, श्याम हांडा, सुभाष चंद्र शामिल हैं।

46 और 47
अर्बन इस्टेट टू आरडब्ल्यूए का चुनाव : भाईचारे में सचिव पद के उम्मीदवार रतन सैनी ने किया आवेदन विड्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें