अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
किसी ने वीरवार रात अर्बन एस्टेट के एक आदमी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। उसके साथ कोई नहीं है और उसकी हालत चिंताजनक बनी है। सिविल अस्पताल से उसे टीबी अस्पताल में भेजा गया और वहां से एंबुलेंस में उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, लेकिन वहां उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि उसके साथ अटेंडेंट नहीं है। बाद में उसे फिर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
किसी ने वीरवार रात अर्बन एस्टेट के एक व्यक्ति को चिंताजनक हालत में दाखिल कराया था। मरीज का वहां रातभर इलाज चला और उसे शुक्रवार सुबह 10 बजे टीबी अस्पताल में भेजा गया। डॉक्टरों ने वहां चेकअप कर मरीज को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने एंबुलेंस में मरीज को वापस लौटा दिया। वहां के डॉक्टरों का कहना था कि मरीज के साथ अटेंडेंट नहीं है। एंबुलेंस चालक करीब एक बजे मरीज को लेकर वापस सिविल अस्पताल पहुंचा और उसे दाखिल कराया।
हमने यहां से मरीज भेजा था। टीबी अस्पताल से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने बिना अटेंडेंट उसे दाखिल करने से मना कर दिया और उसे वापस लौटा दिया। उसे फिर यहां दाखिल किया। पहले भी मेडिकल कॉलेज से इस तरह मरीज लौटाए गए हैं।
-डॉ. संदीप कुमार, एमओ सिविल अस्पताल, हिसार
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का मामला