फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस स्टैंड के पिछले गेट से निकालीं 70 बसें

Sun, 15 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड के पिछले गेट से शनिवार को करीब 70 बसाें का संचालन किया गया। इस दौरान भादरा के अलावा आदमपुर, काबरेल और बगला रूट पर बसें भेजी गईं। हालांकि अभी तक बालसमंद रूट पर ही बसों का संचालन हो रहा था। मगर शनिवार को अन्य रूट पर भी बसें रवाना की गई।
विज्ञापन

उधर, श्मशान घाट के पास सीवर लाइन को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन लगातार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि जल्द से जल्द पाइप लाइन को ठीक किया जा सके। उसके बाद 1 जुलाई से सिरसा के अलावा अन्य रूटों की बसों का भी पिछले गेट से संचालन होगा।
कल विधायक से मिलेंगे ऑटो चालक
ऑटो चालक सोमवार को हिसार की विधायक सावित्री जिंदल से मिलेंगे। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेश पर 9 जून को बस स्टैंड परिसर से ऑटो और ई-रिक्शा बाहर कर दिए गए थे। उसके बाद ऑटो चालकों ने प्रदर्शन भी किया। रोडवेज महाप्रबंधक से भी मिलेंगे, लेकिन महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन ने साफ कहा था कि ऑटो और ई-रिक्शा किसी भी सूरत में अंदर नहीं आने दिए जाएंगे। ऐसे में ऑटो चालकों में रोष बना हुआ है। उनका कहना है कि बस स्टैंड परिसर से ऑटो, ई-रिक्शा बाहर कर हमारी रोजी रोटी को छीना गया है।
विज्ञापन

जाम से राहत की उम्मीद
बस स्टैंड के पिछले गेट से बसों से संचालन से जाम से राहत की उम्मीद है। बस स्टैंड के मुख्य गेट पर बसों के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। बसों का अगर पीछे के गेट से संचालन किया जाएगा तो जाम से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें