फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कंपनी का लेबल लगी 6825 नकली फेवीक्विक बरामद, पुलिस ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गोविंदगढ़ बाजार स्थित मैसर्ज ठकराल सेल्स कंपनी पर बुधवार देर शाम एचटीएम थाना पुलिस और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिकारियों ने छापा मारा। इस दौरान दुकान से 6825 नकली फेवीक्विक बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने दुकान संचालक दलीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एचटीएम थाना पुलिस को दी गई शिकायत में स्मिता लीगल कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लि. नोएडा के अधिकारी राहुत ने बताया कि कुछ समय से शिकायत मिल रही थी कि गोविंदगढ़ बाजार में मैसर्ज ठकराल सेल्स कंपनी नकली फेवीक्विक बना रही है। इसके बाद एचटीएम थाना पुलिस को अवगत कराया। बुधवार शाम टीम के साथ दुकान पर पहुंचे। जांच के दौरान दुकान से 6825 नकली फेवीक्विक बरामद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें