फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पढ़ाई छोड़ने को मजबूर 682 बच्चे फिर शिक्षा की मुख्य धारा जुड़े

Wed, 20 Nov 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। किसी न किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले 1503 बच्चों को साक्षर बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। जिले में 35 विशेष प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं, जहां शिक्षा की धारा से कटे 682 बच्चों को पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन प्रशिक्षण केंद्रों में पंजीकृत 682 बच्चों को पढ़ाने के लिए एजुकेशन वॉलंटियर्स की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 60 विशेष प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने हैं, जिन पर 60 एजुकेशन वॉलंटियर्स तैनात करने हैं। अब बच्चों को टूल किट, हेल्थ एंड हाईजिन किट, टीएलएम, स्टेशनरी, वर्दी व स्कूल बैग दिए जाएंगे ताकि पढ़ाने की कवायद में किसी तरह की रुकावट न आए। बच्चों के लिए मिड डे मील की भी व्यवस्था होगी।

विशेष प्रशिक्षण केंद्रों के लिए पंजीकृत बच्चों की संख्या
स्कूल पंजीकृत बच्चे
मोडाखेड़ा 34
लांधड़ी 14,
कुलेरी 19
बरवाला 18
बाडोपट्टी 20
बाडोपट्टी 17
जगन्नाथ मंडी 21
पटेल नगर 21,
पटेल नगर 17,
पुलिस लाइन 1
गंगवा 18
गंगवा 19
आदर्श नगर 21
रावलवास कलां 19
सरकारी स्कूल नंबर-7 17
कापड़ो 20
उकलाना 16
प्रभुवाला 33
प्रभुवाला 15

मॉडल टाउन 64
चार कुतुब क्षेत्र 23
खरड़-अलीपुर 18
नंगथला 39,
आदर्श नगर वार्ड -13 20
बास 36,
कुलेरी 16
लाडवा 23,
न्योलीकलां 31
मदनखेड़ी 17
औरंगशाहपुर 17


हमारी तरफ से शिक्षा की धारा से कटे बच्चों को साक्षर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। कुल 60 में से 35 सेंटर खोल दिए गए हैं, जबकि शेष जल्द खोल दिए जाएंगे। शिक्षा स्वयंसेवक इन बच्चों को पढ़ाएंगे। - सुधीर, एपीसी, समग्र शिक्षा, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें