फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पोर्टल पर 650 एकड़ जमीन का पंजीकरण नहीं, डीसी से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जमीन का पंजीकरण न होने पर गांव बिठमड़ा के ग्रामीण सोमवार को नलवा विधायक रणधीर पनिहार से मिले। बाद में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीसी अनीश यादव के सामने भी अपनी परेशानी रखी। डीसी ने भरोसा दिलाया कि उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की करीब 650 एकड़ जमीन का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो पा रहा। इस जमीन का रिकॉर्ड अपलोड नहीं हो पा रहा। इस बारे में पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम सभी से मिल चुके हैं। ग्रामीणों ने पटवारी को निलंबित किए जाने से अटके कार्याें से भी अगवत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि छह गांवों पर एक पटवारी है।
विज्ञापन

पटवारी को पराली जलाने के मामलों में निलंबित कर दिया गया है। अब छह गांवों के खेती बाड़ी तथा जमीन संबंधी काम अटक गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें