फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो अभयारण्य की ड्राइंग में होगा बदलाव, साथ में तैयार होंगे शेड और चारा गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम प्रशासन की ओर से बनवाए जा रहे सिरसा रोड पर बनाए जा रहे गो अभयारण्य की ड्राइंग में थोड़ा बदलाव किया जाएगा। गायों के लिए बनने वाले शेड और चारा गोदाम एक साथ बनाए जाएंगे। इसी के साथ जख्मी व चोटिल गायों के इलाज के लिए गो चिकित्सालय बनेगा।
विज्ञापन

रविवार को मेयर गौतम सरदाना ने नगर निगम के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल व अन्य अधिकारियों के साथ गो अभयारण्य का दौरा किया। मेयर ने यहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों को जल्द काम पूरा करवाने के निर्देश दिए।

50 एकड़ में बनाए जा रहा है अभयारण्य
नगर निगम की ओर से शहर से पकड़े जाने वाले पशुओं को रखने के लिए सिरसा रोड पर 50 एकड़ जमीन पर गो अभयारण्य बनाया जा रहा है। करीब एक साल से निर्माण कार्य चल रहा है। इसका काफी हद तक काम पूरा हो चुका है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अब मेयर व अधिकारियों का मानना है कि शेड, हरे चारे की व्यवस्था, तूड़ी का गोदाम, गो चिकित्सालय आदि एक साथ होना चाहिए, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। पहले शेड और गोदामों को काफी दूरी पर बनाया जाना प्रस्तावित किया गया था। अब ड्राइंग में बदलाव कर यह व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


गो अभयारण्य का हो रहा इंतजार
शहरवासियों को गो अभयारण्य बनने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है क्योंकि इस समय शहर से पकड़े जाने वाले पशुओं को रखने के लिए निगम के पास कोई जगह नहीं है। गायों को गोशालाओं, जबकि नंदियों को नंदीशाला में रखवाया जाता है। गोशालाओं में रखवाई जाने वाली गायों को पशुपालकों द्वारा दोबारा छुड़वा लिया जाता है, जिससे शहर में लावारिस घूम रहे पशुओं की संख्या कम होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


गो अभयारण्य की ड्राइंग में मामूली बदलाव किया जाएगा। शेड, गोदाम, चिकित्सालय आदि एक साथ बनाए जाएंगे, ताकि देखरेख करने वाले कर्मचारियों को दिक्कत न हो।
- रामजीलाल, अधीक्षक अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें