हिसार। हमारा प्यार-हिसार ग्रुप के सदस्यों ने अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए रविवार को सुभाष चंद्र चौक पर बदरंग दीवारों पर पेंट किया। इसके साथ ही फव्वारा चौक पर सफाई अभियान चलाकर चौधरी सर छोटूराम स्मारक स्थल पर पड़े कूड़े व मलबे के ढेर को नगर निगम कर्मियों के सहयोग से हटाया गया। अभियान में ग्रुप के सदस्यों के साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रविवार सुबह ग्रुप के सदस्य सर छोटूराम स्मारक स्थल पर पहुंचे। यहां के हालात देखकर सदस्य दंग रह गए। स्मारक की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। यहां लगे मंहगे फव्वारे कचरा घर बन चुके हैं। सीमेंट के टूटे पाइप, खुले मेनहोल, मलबे के ढेर तथा शराब की खाली बोतलें शहर के व्यस्त चौक पर स्थित एक महापुरुष के स्मारक की दुर्दशा को बयां कर रहे थे। इसके बाद ग्रुप के सदस्य अपने काम में जुट गए और एक-एक करके स्मारक से पहले गंदगी हटाई और फिर वहां पानी आदि से धोकर उसे चमका दिया। इसके बाद ग्रुप सदस्यों ने सुभाष चंद्र चौक की दीवारों को रंगीन बना दिया। इसके अलावा सदस्यों ने यहां खड़े बरगद के पेड़ की साफ-सफाई की।
ये रहे अभियान में शामिल
आज के अभियान में आर्टिस्ट हरीश, राकेश अग्रवाल, सुशील खरींटा, डॉ. सुरेश चोपड़ा, डॉ. आरके ग्रोवर, त्रिलोक बंसल, मनीष गोयल सीए, सत्येंद्र यादव, डॉ. सत्या सांवत, जितेंद्र आर्य, अनिता शर्मा, डॉ. एसके गर्ग, डॉ बीबी बांगा, डॉ. सूर्यकांत, मनीष गोयल, मुकेश गुप्ता, नवाब, महेश बंसल, मनीष गोयल सीए, नीतिश वर्मा, तुषार गोयल सीए, अरविंद मुंजाल, डॉ. राज वर्मा, संजय सोनी, गौरव पाहुजा, सुनील कक्कड़, राघव अग्रवाल आदि शामिल हुए। आज भी महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति प्रेरणादायक रही। अभियान में दीप्ति कादयान, ज्योति गोयल, वेदान्त, काश्वी, पार्थ, रितिका, अमन बंसल, पूर्वी, गौरी, वंश, हिमांशु, दिवांशु, दिपांशु, एंजल, लक्षिका, लक्ष्य, भव्य, गगन, कर्ण आदि शामिल हुए।
स्मारकों की सुध साल में बस एक बार ही ली जाती है, जब इनकी जयंती होती है। उस समय इनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके फोटो खिंचवा कर लोग निकल जाते हैं। हमारा मकसद सिर्फ हंगामा खड़ा करना नहीं है, हमारी कोशिश है कि सूरत बदलनी चाहिए। इसी भावना के साथ हिसार को सुंदर बनाने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए ग्रुप सदस्य काम कर रहे हैं।
- सुशील खरींटा, सदस्य, हमारा प्यार- हिसार ग्रुप।