फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसे होटल के रसोइये की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। करंट से झुलसे होटल के रसोइये ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक सुनील कुमार के भाई अनिल कुमार ने बताया कि वह राजस्थान के रहने वाले तीन भाई हैं। उनका बड़ा भाई सुनील कुमार तलवंडी राणा गांव की राम की ढाणी में बच्चों के साथ रहता था और एक निजी होटल में रसोइया था। सोमवार को काम खत्म करके वह रात करीब नौ बजे घर जा रहा था। शाम को आई आंधी से ढाणी में बिजली के खंभे टूटे थे और तार नीचे पड़े थे। पैदल जाते समय वह करंट से झुलस गया। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांचकर्ता एएसआई जयपाल मेहरा के अनुसार मामले में अनिल कुमार के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें