हिसार। एसपी शिव चरण ने बताया कि होली व फाग के दिन पटाकों जैसी आवाज करने वाले मोटरसाइकिल सवारों व अन्य शरारती तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए जिला पुलिस ने सभी थानों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की है। त्योहार के दिन हर नियमित अंतराल के बाद सभी पीसीआर व मोटरसाइकिल राइडर हर क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रूप से चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे वाहन चालकों के वाहन इंपाउंड किए जाएंगे। एसपी ने जिले के सभी प्रवेक्षण अधिकारियों व सभी थानों प्रबंधकों को अपने अधिकार क्षेत्र में शरारती तत्वों पर निगरानी रखने व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।