फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के पेपर में बने 10 यूएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की सोमवार को हुई 12वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा में जिले में 12 यूएमसी बने। जिले में 1800 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बोर्ड चेयरमैन उड़नदस्ता टीम व एसडीएम उड़नदस्ता टीम ने जिले में 10 नकलचियों के केस बनाए। मंगलवार को मिलिटरी साइंस, कृषि व डांस विषय की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। 10वीं व 12वीं कक्षा के हिंदी व अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 25 से 30 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। ऑप्शनल विषयों की परीक्षा आरंभ होने कारण परीक्षा केंद्रों पर बहुत ही कम विद्यार्थी नजर आ रहे हैं।

10वीं का 30 मार्च और 12वीं का तीन अप्रैल को होगा अंतिम पेपर
बोर्ड की परीक्षाएं तीन अप्रैल को खत्म होंगी। 10वीं कक्षा का अंतिम पेपर 30 मार्च को होगा, जबकि 12वीं कक्षा का आखिरी पेपर तीन अप्रैल को होना है। 10वीं कक्षा की अब तक चार विषयों की परीक्षा आयोजित हो चुकी है। 30 मार्च तक 15 विषयों की परीक्षाएं और होनी हैं। 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा 3 अप्रैल को होगी। अब तक 12वीं कक्षा के 10 विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। 3 अप्रैल तक 25 विषयों की परीक्षा आयोजित होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा में नकल करने वाले परीक्षार्थी के खिलाफ यूएमसी बनाए जा रहे हैं। नकल रहित परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग व पुलिस कर्मचारियों की टीम ड्यूटियां लगाई गई हैं।
- बलजीत सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें