फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन का अल्टीमेटम देकर सेक्टरवासियों ने वापस लौटाए एन्हांसमेंट के नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर 16-17 में भेजे गए एन्हांसमेंट के नोटिस सेक्टरवासियों ने जोरदार प्रदर्शन के साथ वापस लौटा दिए। सेक्टरवासियों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर पांच दिन में एन्हांसमेंट को लेकर उचित समाधान नहीं हुआ तो सेक्टरवासी सोमवार से हुडा कार्यालय पर ही आमरण अनशन शुरू कर देंगे। प्राधिकरण के एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश यादव और संपदा अधिकारी सुमित कुमार के कार्यालय में नहीं होने के कारण सेक्टरवासियों ने नोटिस सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर को सौंपे।
इस दौरान कृष्ण संधू, मुलखराज मेहता, शिशुपाल सैनी, प्रवीण जैन, एमएस नैन, बीएस कुंडू, एमएस पूनिया, सूबेसिंह लाठर, ओपी चावला, चंद्र कटारिया, मनविंदर सेठी, हरीश धमीजा, मोहनलाल शर्मा, नोनी सरदाना, सुजान सिंह बेनीवाल, रणधीर पन्नू, त्रिलोक बंसल, अमृतलाल जलंधरा, राजेंद्र जांगड़ा, आरके गोयल, आरपी सोनी, भजनलाल शर्मा, गिरीश अग्रवाल, राजेश आहूजा, यशपाल सपरा सहित अनेक सेक्टरवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन


40 प्रतिशत छूट की स्कीम को सेक्टरवासियों ने नकारा
प्रदेश सरकार की ओर से एन्हांसमेंट भरने में दी गई 40 प्रतिशत की छूट को सेक्टरवासियों ने पहले ही सिरे से खारिज कर दिया है। सेक्टरवासी लगातार दोबारा से एन्हांसमेंट की गणना करवाने की मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक हुडा अथॉरिटी की ओर से दोबारा गणना नहीं की गई है। इसीलिए सेक्टर 16-17 व सेक्टर-13 पार्ट-2 के निवासियों ने एन्हांसमेंट के नोटिस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रोफोर्मा के साथ वापस हुडा अधिकारियों को सौंप दिये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरडब्ल्यूए प्रधान जितेन्द्र श्योराण के नेतृत्व में सेक्टरवासी हुडा कार्यालय पहुंचे और एन्हांसमेंट की गणना सही करवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


फिरौती वसूलने में लगे अधिकारी
इस दौरान प्रधान जितेन्द्र श्योराण ने कहा कि हुडा अधिकारी एन्हांसमेंट के नाम पर सेक्टरवासियों से फिरौती वसूल कर रहे है। बिना किसी आधार भारी भरकम एन्हांसमेंट के नोटिस भेजना यही साबित करता है कि फिरौती वसूलने पर उतारू है। मगर सेक्टरवासी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सही गणना हुए बिना एन्हांसमेंट के रूप में एक रुपया भी नहीं भरेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी 40 प्रतिशत छूट की घोषणा करके सेक्टरवासियों को झूठे लॉलीपाप दे रही है। यदि सरकार छूट देना चाहती है तो पहले गणना ही सही करवाए। श्योराण ने कहा कि एन्हांसमेंट के गलत नोटिस भेजकर सेक्टरवासियों को मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है, जो निंदनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें