फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली मुझे न्याय दिलाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मैडम ! मेेरे पति ने दूसरी शादी कर रखी है। पहली पत्नी को सारा हक दे दिया। मेरा पति मुझे प्रॉपर्टी से हक नहीं दिला रहा। हक दिलाना तो दूर मेरे के लिए घर का इंतजाम तक नहीं कर पा रहा। आप बताओ, मेरा क्या कसूर है। इतना कहकर राखी की आंखों में आंसू आ गए।
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई के लिए वीरवार को लघु सचिवालय के जिला सभागार में संयुक्त बेंच लगाकर महिलाओं की सुनवाई की। इसमें प्रताड़ना, दुष्कर्म, दहेज की मांग, धोखाधड़ी, जमीनी विवाद, अपहरण, हत्या प्रयास जैसे मामलों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

राखी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका पति दूसरे धर्म से संबंध रखता है। उसने मुझसे दूसरी शादी कर ली। पति की पहले भी एक पत्नी और बच्चे हैं। ससुराल पक्ष ने उसके पति का पूरा हिस्सा उसकी पहली पत्नी को दे रखा है। उसे घर से निकाल रखा है। उसका पति उसके पास ही रहता है। पति भी हक दिलवाने के लिए कुछ नहीं करता। उसका भाई ही पालन-पोषण में उनकी मदद कर रहा है। आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने महिला के पति को धर्म की आड़ में दूसरी शादी करने पर लताड़ लगाते कहा कि सबसे बड़ी गलती तो आपकी है। आप सबसे बड़े गुनहगार हो।
पति ने कहा कि हां जी! मैं मानता हूं, गुनहगार हूं। मेरी पत्नी ने मुझ पर कई केस कर रखे हैं। इस कारण में अपना दिमागी संतुलन खो बैठा हूं। जिस कारण मैं फोटोग्राफी का अपना काम नहीं कर पा रहा। मैडम मैं विश्वास दिलाता हूं कि बच्चों का पालन-पोषण करूंगा। आयोग ने कहा कि आप शपथ पत्र दो। अगर पालन-पोषण में कमी रही तो आप पर कार्रवाई करेंगे।

प्रिंसिपल को किया तलब
बरवाला के राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरर मीनाक्षी शर्मा ने तत्कालीन कॉलेज प्राचार्य पर अप्रैल 2017 में प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए न्याय मांगा। मीनाक्षी शर्मा ने कहा, मैडम प्रिंसिपल ने एक राजनीतिक पार्टी के हित में कार्य करते हुए कॉलेज में हड़ताल करवाई थी। इसमें शामिल न होने पर उसे तंग किया गया। महिला आयोग ने वर्तमान प्राचार्य से जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्राचार्य का तबादला हो चुका है। जब से उन्होंने इस कॉलेज का कार्यभार संभाला है, तब से मीनाक्षी को कोई परेशानी नहीं है। चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने निर्देश दिए कि तत्कालीन प्राचार्य को आयोग के पंचकूला कार्यालय में तलब किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी और कॉलेज की वीडियो फुटेज बरामद की जाए।

पहली पत्नी के बेटे सोमेश को घर से निकालने का बनाती है दबाव : प्रवीण गर्ग
हांसी निवासी मीनू गर्ग ने अपने पति और उसकी पहली पत्नी से पैदा बेटे सोमेश पर आरोप लगाए कि इन दोनों ने मेरी जिंदगी को नरक बना दिया है। मैडम मैं घर बसाना चाहती हूं। मेरा प्रवीण गर्ग के साथ दूसरा विवाह था। मैं मेरे पहले पति के बेटे को साथ रखती हूं। प्रवीण, उनका बेटा सोमेश और प्रवीण की माता प्रॉपर्टी विवाद के चलते मुझसे मारपीट करते हैं। प्रवीण गर्ग ने आंखों में आंसू लिए हुए कहा कि मैडम! मैंने मीनू के साथ इसके पहले बेटे को भी अपनाया। यह कहती है कि अपनी पहली पत्नी के बेटे सोमेश को घर से निकाल दो। मेरी मां को भी घर से निकालने के लिए प्रताड़ित करती है। इस पर मीनू गर्ग का छोटा बेटा भी उसके पास आकर रोने लगा। आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि आप दोनों अगर मिलजुलकर रहना चाहो तो आयोग प्रयास करेगा।

आप हमें न्याय दिलाओ, हमारा कोई नहीं : बिमला देवी
60 वर्षीय बिमला देवी अपनी पीड़ा सुनाते हुए रो पड़ी। आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि माता जी! पहले आप पानी पी लो। आराम से बैठकर सारी बात बताओ। हम आपको न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। बिमला देवी ने कहा कि मेरी पुत्रवधू पहले ऋषभ के फार्म हाउस पर काम करती थी। इन लोगों ने मेरी पुत्रवधू पर गंभीर आरोप लगाए। मुझे भी जबरदस्ती जेल भिजवा दिया। हमें पुलिस से न्याय मिला। महिला पुलिस अधिकारी ने भी हमारे साथ अन्याय किया। आप हमें न्याय दिलाओ, हमारा कोई नहीं है। शिकायतों पर सुनवाई करते हुए महिला आयोग ने संबंधित पक्षों को आपसी सुलह करके मिल-जुलकर रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि परिवार को तोड़ना बहुत आसान है। एक बार टूटने के बाद जिंदगी बदरंग हो जाती है। इसलिए विवाद को बढ़ाने की जगह सभी को इनके समाधान में सहयोग करना चाहिए।

अब जिला मुख्यालय पर सुनवाई करेगा आयोग
आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने बताया कि पंचकूला स्थित कार्यालय में आयोग नियमित रूप से पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई करता है। अब आयोग ने फैसला किया है कि पीड़ित महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई उनके घर-द्वार पर ही जाए और मौके पर ही उनका समाधान किया जाए। प्रदेश के आठ जिलों में संयुक्त बेंच सुनवाई कर चुकी है।

10 घंटे लगातार सुनवाई
दो दिवसीय सुनवाई में कुल 44 शिकायतें सुनी जानी हैं। वीरवार को दोपहर 12 बजे सुनवाई शुरू हुई। आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, उपाध्यक्ष प्रीती भारद्वाज, आयोग की सदस्य सुमन बेदी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट राजवंती सहित अन्य उपस्थित रहीं। आयोग में रात 10 बजे तक सुनवाई की गई।
महिला प्रताड़ना के आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करो-
हांसी में महिला प्रताड़ना के मामले में आयोग ने दोनों पक्षों को बुलाया था। थाने में महिला प्रताड़ना के आरोप हांसी पुलिस पर लगे थे। इसमें चार लोगों को सस्पेंड किया गया था। आज आयोग ने दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया था। आयोग ने पूछा कि अब तक आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। पुलिस की ओर से जवाब दिया गया कि आरोपी मौके से फरार हो गया। इस पर आयोग ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक आरोपियों को आयोग के सामने लाओ।
विज्ञापन

जाट कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची टीचर
जाट कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची महिला टीचर ने आयोग से न्याय मांगा। आयोग की सदस्यों ने पूछा कि आरोपी प्रिंसिपल कहां है। इस पर प्रिंसिपल को शुक्रवार को हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले क सुनवाई अब शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें