फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी (हिसार)।
उपमंडल के एक ईंट भट्ठे पर परिजनों संग रहने वाली 15 साल की किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। सिवानी पुलिस ने परिजनों और किशोरी के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक चुरू जिले की राजगढ़ तहसील के गांव इंदासर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उसी भट्ठे पर काम करता था और किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर रेवाड़ी ले गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के एक शहर से आकर ईंट भट्ठे पर अपने परिजनों संग रह रही किशोरी नौ अप्रैल को भट्ठे से गायब हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। इसी बीच घर से लापता हुई किशोरी 25 अप्रैल की शाम घर लौट आई। किशोरी ने बताया कि उसे भट्ठे पर काम करने वाला युवक कृष्ण कुमार शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ रेवाड़ी ले गया था। युवक ने वहां ले जाकर उसके साथ रेप किया। अपने साथ लगातार हो रहे रेप से आहत होकर किशोरी आरोपी युवक को बहाना बनाकर परिजनों के पास आने में कामयाब हो गई। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और मामले से अवगत करवाया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया। मेडिकल में उसके साथ रेप की पुष्टि हो गई। पुलिस ने पुष्टि होने के बाद इंदासर के युवक कृष्ण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई विद्याधर पिलानिया ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के गांव इंदासर में दबिश दी और उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें