फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलजा बोली देश में अघोषित इमरजेंसी के हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि आज देश में अघोषित इमरजेंसी के हालात हैं। महंगाई के नाम पर यूपीए सरकार के खिलाफ थाली-सिलिंडर लेकर प्रदर्शन करने वाली भाजपा अब 80 रुपये पेट्रोल पर चुप क्यों है। पीएम महंगाई के मुद्दे पर मन की बात क्यों नहीं करते। वहीं सैलजा ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तय करेंगे कि किसके नेतृत्व में चुनाव होंगे। कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लडे़गी। इस बारे में फैसला करेंगे।
अर्बन इस्टेट स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। महंगाई के नाम पर यूपीए सरकार के दौरान थाली बजाकर शोर मचाने वालों के समय असली महंगाई पर मुंह पर ताला क्यों है। बैंक में हजारों करोड़ के घोटाले सामने आ रहे हैं। इन सब से ध्यान हटाने के लिए भाजपा नए जुमले छोड़ रही है। आज देश के हालत खराब हैं। हर किसी को डराया धमकाया जा रहा है। हर कोई खौफ में है। देश में एक तरह की अघोषित इमरजेंसी लगा दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री तो दूर वित्तमंत्री तक बैंक घोटालों पर कुछ नहीं बोल रहे। पुरानी सरकार पर दोष मढ़ने की बजाय यह बताए कि चार साल में क्या किया। हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हुंकार रैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की हुंकार किसके खिलाफ थी। जाट आरक्षण मामले में केस वापस लेने के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि आज सरकार को यह पता नहीं चला किस केस में कौन दोषी है।

सीबीआई का दुरुपयोग
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर सीबीआई केस में सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। देश से हजारों करोड़ के घोटाले करने वाले विदेश भाग रहे हैं। राजनीतिक द्वेष के चलते यहां लोगों को डराने का प्रयास किया जा रहा है।

हमारा बोस केवल राहुल गांधी
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तय करेंगे कि किसके नेतृत्व में चुनाव होंगे। कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लडे़गी। इस बारे में फैसला करेंगे। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस में केवल एक बोस हैं। हमारे बोस राहुल गांधी हैं। सभी उनको बोस मानते हैं। अशोक तंवर को प्रदेशाध्यक्ष न मानने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अध्यक्ष तो अध्यक्ष ही होता है।

गठबंधन नहीं अपने दम पर लडे़ंगे
विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी में कोई चर्चा नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत है। कांग्रेस ने अब तक अपने दम पर लड़कर ही सरकार बनाई हैं। इस बार भी बड़े बहुमत से सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन


हवन में डाली आहुति
कुमारी सैलजा की माता कलावति की पुण्यतिथि पर हवन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने आहुति डाली। पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुजर, पूर्व विधायक राजबीर सढोरा, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सूरा, डॉ. अजय चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल, मुकेश सैनी, जगन्नाथ, भूपेंद्र गंगवा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें