फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद सैनी के बयान को मंत्री नायब सिंह ने बताया राजनीतिक स्टंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मजदूर हित, मजदूर जागरूकता और सम्मान सम्मेलन समारोह में हिसार के नई अनाज मंडी में आए श्रम रोजगार एवं खनन मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी सरकार में पारदर्शिता से काम होते हैं। उन्होंने राजकुमार सैनी के बयान, जाटों के दबाव में काम कर रही सरकार को राजनीतिक स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसी के दबाव में काम नहीं करती। हर व्यक्ति की अपनी सोच है। अगर ऐसी बात होती तो काम पारदर्शिता से नहीं होते। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में हर एक काम पारदर्शिता से होते हैं। हर काम ई-टेंडरिंग से हो रहे हैं। आम लोग देख रहे हैं कि आज एक गरीब का बच्चा भी आईएएस अफसर बन रहा है, एक मोची का बेटा पुलिस में बिना पैसे दिए भर्ती हो रहा है।
पुराने भाजपाइयों की नाराजगी को भी नकारा
पत्रकारों द्वारा पूछे गए पुराने भाजपा कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं, वो जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नही हैं। विधायक डॉ. कमल गुप्ता की तरफ इशारा करते हुए कहा कि विधायक साथ खड़े हैं, कोई ऐसा भाजपा का कार्यकर्ता नहीं, जो नाराज हो। बीजेपी में सभी को सम्मान मिलता है। दूसरे गुटों में ऐसा है। कहीं सैलजा का गुट है, कहीं तंवर का तो कहीं हुड्डा गुट। ये पार्टियां परिवारों की देन हैं। बीजेपी तो संगठनात्मक पार्टी है, यहां सभी से समान रूप से विचार-विमर्श कर काम को आगे बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी रहे मौजूद
पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, भाजपा अनुशासन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, ओपी मालिया, हनुमान गोदारा, रतन सैनी, चेयरमैन महावीर प्रसाद, एडवोकेट नीतिश कुमार, भूपसिंह रोहिल्ला, विनोद खेड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे।

फोटो - 16
- राजकुमार सैनी ने कहा था, जाटों के दबाव में काम कर रही सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें