फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खींचतान में शहर के विकास को ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ऑडिट के डिप्टी डायरेक्टर की मनमानी पर कांट्रेक्टर ने निगम के करोड़ों के विकास कार्य रोक दिए हैं। कांट्रेक्टर्स ने निगम अधिकारियों को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर समाधान होता है तो ठीक, वरना वे तब तक काम शुरू नहीं करेंगे, जब तक उनके पेंडिंग बिल नहीं निकाले जाते। कांट्रेक्टर्स ने कहा कि वे मंगलवार को इस बारे कमिश्नर से भी दोबारा मिलकर बात करेंगे।
नहीं निकाली जा रही फाइलें, सभी पेंडिंग
लोकल ऑडिट ब्रांच द्वारा कोई भी फाइलें निकाली नहीं जा रहीं। ब्रांच में बैठने वाले अधिकारियों की न तो आपस में बनती और न ही नगर निगम के अन्य स्टाफ के साथ। जब भी कोई उनके पास फाइल जाती है तो मौके पर मौजूद स्टाफ अपने अधिकार क्षेत्र और नियम गिनाने लग जाते हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी मिले थे कमिश्नर से
फाइलें पेंडिंग रखे जाने के मामले को लेकर कांट्रेक्टर एकत्रित होकर कमिश्नर से मिले थे। कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया था कि कोई समाधान निकालेंगे, लेकिन शनिवार तक कोई समाधान नहीं निकला। ऑडिट ब्रांच अभी भी अपनी मनमानी पर है।
कैसे करेंगे समाधान
नगर निगम में बेलगाम होते जा रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के मामले में सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इस मामले के अगले ही दिन ऑडिट के डिप्टी डायरेक्टर ने कमिश्नर अशोक बंसल के कार्यालय की ही डाक लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि पहले यहां बाबू का इंतजाम करवाओ, फिर डाक रिसीव होगी।
विज्ञापन

अब मानसून के कारण लग जाएगा ब्रेक
शहर में विकास कार्यों को लेकर करोड़ों के काम शुरू हुए थे। सभी कांट्रेक्टर को चेताया गया था कि मानसून आने से पहले जितने अधिक हो सकें, काम निपटाए जाएं, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की ऑडिट ब्रांच के साथ चल रही खींचतान ने मानसून से पहले ही काम रुकवा दिए। मानसून आते ही वैसे भी सड़कें बनानी बंद कर दी जाएंगी।

फाइलें अभी नहीं निकाली गई हैं। काम बंद हैं। सभी ठेकेदार मंगलवार को फिर कमिश्नर से मिलेंगे। सोमवार को अल्टीमेटम खत्म हो जाएगा।
- संदीप बंसल, कांट्रेक्टर नगर निगम

ऑडिट के डिप्टी डायरेक्टर पर मनमानी का आरोप, ठेकेदारों ने रोके विकास कार्य
- सोमवार तक करेंगे इंतजार, मंगलवार को फिर मिलेंगे कांट्रेक्टर कमिश्नर से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें