फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक सप्ताह में 6 लोग हुए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित के 6 मामले सामने आए हैं। रविवार को कोरोना संक्रमित मिले 20 वर्षीय युवक का मेदांता में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। वहीं अस्पताल परिसर में कोविशील्ड और कोर्बेवैक्स वैक्सीन खत्म हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैंपलिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन

हर रोज बढ़ रहे मरीज
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हर रोज कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। रविवार को आदमपुर एरिया का रहने वाला युवक संक्रमित मिला है। किडनी में दिक्कत होने के चलते परिजनों ने उसे गुरुग्राम में मेदांता में भर्ती कराया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल में अलग से आईसोलेशन वार्ड बनाया है। जहां पर आठ बेड की सुविधा है।
सैंपल बढ़ा दिए है
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि केस बढ़ने के साथ ही सैंपलिंग बढ़ा दी है। फिजिशियन को निर्देश दिए है कि ओपीडी में आने वाले संभावित मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे। इसके अलावा ओपीडी में आने वाले मरीजों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करें। उन्हाेंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी तैयारी है। उन्होंने बताया कि जिले में 6 मरीज सक्रिय चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें