फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.20 लाख की धोखाधड़ी का 5वां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सदर थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर 4.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुलेरी निवासी सुभाष को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव रायपुर निवासी अनूप और मनविंदर ने गांव लांधड़ी निवासी विकास उर्फ वीसू और चंद्रमोहन उर्फ मोनू के खिलाफ रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख 20 हजार रुपये ठगने की शिकायत दी थी। आरोपी सुभाष शिकायतकर्ता के जीजा सिरसा निवासी नरेश का दोस्त है। आरोपी सुभाष ने नरेश को मुख्य आरोपी लांधड़ी निवासी विकास उर्फ वीसू से मिलवाया और कहा कि ये रेलवे में नौकरी लगवाते है। आरोपी सुभाष रेलवे में नौकरी लगने वाले युवकों की तलाश करता है और विकास से मिलवाता है। बदले में पचास हजार रुपये कमीशन मिलता था। पुलिस पहले चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें