फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सोरखी बस स्टैंड के पास कैंटर की टक्कर से महिला की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। क्षेत्र के गांव सोरखी के बस स्टैंड पर एक कैंटर ने दंपती समेत चार लोगों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। पति समेत तीन घायलों में से दो का इलाज मेडिकल कॉलेज व एक का हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृत महिला का शव हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव कुंगड़ निवासी हवा सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह पत्नी 43 वर्षीया गीता को दवाई दिलाने के लिए हांसी जा रहे थे। बेटे सुनील व पत्नी गीता के साथ सोरखी गांव के बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी दौरान दिल्ली की तरफ से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उसे, पत्नी गीता, गांव सोरखी निवासी कुलदीप व सूचा सिंह को सीधी टक्कर मार दी। पत्नी गीता, कुलदीप व सूचा सिंह कैंटर के साथ घिसटते चले गए। बेटे सुनील ने सीएचसी सोरखी को सूचना देकर मौके पर एंबुलेंस को बुलाया। सभी घायलों को इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने हवा सिंह की पत्नी गीता को मृत घोषित कर दिया। सूचा सिंह को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया और कुलदीप को हिसार के किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। कैंटर चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।









साढ़े पांच के बच्चे को बाइक चालक ने मारी टक्कर, गम्भीर



नारनौंद। गांव पेटवाड़ में दुकान पर सामान लेने जा रहे एक साढ़े पांच वर्षीय बच्चे को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पेटवाड़ निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 16 मई को शाम करीब 6 बजे उसका बेटा साढ़े पांच वर्षीय हर्ष सड़क किनारे दुकान पर जा रहा था। गांव के बस स्टैंड की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके बेटे हर्ष को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे हर्ष के सिर में काफी गंभीर चोटें लगी। गांव के लोगों ने उसको घटना की सूचना दी जिसके बाद तुरंत वह मौके पर पहुंचकर हर्ष को इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां से उसको हिसार रेफर कर दिया। अब हिसार के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें