फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो दिनों में 570 क्विंटल सरसों की खरीद हुई, 26 किसान पहुंची सरसों लेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सब्जी मंडी में सरसों की आवक जारी है। दो दिनों में हैफेड द्वारा 570 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। वहीं नमी होने के कारण 30 क्विंटल सरसों की खरीद नहीं हो सकी। साथ ही सरसों की लिफ्टिंग का कार्य भी शुरू हो चुका है। मंडी में आई 20 क्विंटल सरसों की लिफ्टिंग हो चुकी है। सब्जी मंडी में बीते दो दिनों से सरसों की खरीद की जा रही है। सरसों बेचने के लिए अब तक 26 किसान आए हैं। जिसमें से 21 किसानों की सरसों खरीदी जा चुकी है। 5 किसानों की सरसों में नमी ज्यादा होने के कारण सरसों नहीं खरीदी जा सकी। बता दें कि सरसों की सरकारी खरीद मंगलवार से शुरू होनी थी, लेकिन सरसों की खरीद को लेकर पर्याप्त प्रबंध नहीं हो पाए। जिसके चलते पहले दिन सरसों की खरीद नहीं हो सकी थी। बुधवार को सरसों में नमी के कारण खरीद नहीं हो सकी थी। वीरवार से सरसों की नियमित खरीद शुरू हुई है। इस सीजन में सरसों के लिए 5650 रुपये, गेहूं के लिए 2275 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किया गया है। इस बार भी फसल खरीद का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में किया जाएगा। गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन



300 हैक्टेयर कम में हुई है बिजाई
11 हजार 500 हैक्टेयर में सरसों की बिजाई की गई है। जबकि बीते वर्ष 11 हजार 800 हैक्टेयर में सरसों की बिजाई हुई थी। पिछली बार की तुलना में इस बार 300 हैक्टेयर कम क्षेत्र में सरसों की बिजाई हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें