फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में 55 तोले सोना, 3.2 किलो चांदी के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में कुछ लोगाें ने हिसार आ रहे एक परिवार का 55 तोले सोने, 3.2 किलो चांदी के गहने और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चार से पांच लोगों ने परिवार को बातों में बहला-फुसला कर गहने चोरी किए। रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पिछले कुछ महीने से ट्रेनों में चोरी की वारदात बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर निवासी हरदीप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में सवार होकर नागपुर से हिसार आ रहे थे। 27 मार्च को वहां से रवाना हुए थे। 28 मार्च को जब ट्रेन सदलपुर जंक्शन पहुंची तो वहां से करीब 35 वर्षीय एक युवक ट्रेन में सवार हुआ। वह हमारे पास आकर बैठ गया। घुल मिलकर बच्चों के साथ बातें करने लगा। हमें हिसार उतारना था। सिवानी में भी कुछ लोग ट्रेन में सवार हुए। यह लोग हमारा सामान निकलवाने में मदद करने लगे। हमारा सामान गेट के पास तक पहुंचाने में सहयोग किया। इस बीच 50 वर्षीय एक व्यक्ति हमसे बातचीत करने लगा। हिसार स्टेशन पहुंचने से पहले ही वे लोग एक-एक कर ट्रेन से उतर गए। जब हिसार में अपने रिश्तेदार के साथ घर पहुंचे और सामान खोलकर देखा तो सूटकेस अंदर से कटा मिला, उसमें रखे 55 तोले सोने, 3 किलो 200 ग्राम चांदी के गहने व 50 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें