फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तलवंडी राणा के गोदाम से अनुदानित यूरिया के 549 कट्टे जब्त

विज्ञापन
गांव तलवंडी राणा के निजी गोदाम में मिले यूरिया के कट्टों पर बैठे लोग।
विज्ञापन
हिसार। कृषि विभाग ने मंगलवार शाम तलवंडी राणा गांव में पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक गोदाम से अनुदानित यूरिया के कुल 549 कट्टे जब्त किए हैं। इनमें यूरिया से भरे 144 कट्टे और 405 खाली कट्टे शामिल हैं। आरोप है कि किसानों को अनुदान के बाद 267 रुपये में मिलने वाले यूरिया को पीले कट्टों से निकालकर सफेद कट्टों में भरा जा रहा था।
विज्ञापन

आशंका जताई गई कि इसे उद्योगों को 1958 रुपये प्रति कट्टे के हिसाब से बेचा जाना था। कार्रवाई के दौरान पुलिस और किसान नेता सुरेश कोथ भी मौके पर मौजूद रहे।
सीआईए को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तलवंडी राणा गांव में पेट्रोल पंप के सामने स्थित गोदाम में यूरिया की अवैध पैकिंग और भंडारण किया जा रहा है। इसके बाद कृषि विभाग के डीडीए बाबू लाल के निर्देश पर एसडीओ डॉ. अजीत सिंह, डॉ. महिपाल और अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ मंगलवार शाम करीब छह बजे गोदाम पहुंचे।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद मजदूर पीले रंग के अनुदानित यूरिया के कट्टों से खाद निकालकर सफेद कट्टों में भर रहे थे। अधिकारियों को वहां 144 भरे हुए पीले कट्टे और 405 खाली पीले कट्टे मिले। गोदाम में बिहार निवासी सुपरवाइजर इशान मोहम्मद भी मौजूद था। उसने अधिकारियों को बताया कि गोदाम रामनिवास गोयल का है।
पीले रंग के कट्टों पर नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) का नाम अंकित था, जबकि सफेद कट्टों पर औद्योगिक क्षेत्र के लिए तकनीकी ग्रेड 46 प्रतिशत नाइट्रोजन लिखा हुआ था। कृषि विभाग के अधिकारियों ने सभी 549 कट्टों को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रात करीब 10 बजे खाद की सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागीय अधिकारी मौके से लौटे।
एसडीओ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि करीब 50 किलो का एक कट्टा अनुदान के बाद किसानों को 267 रुपये में मिलता है जबकि उद्योगों के लिए इसकी कीमत 1958 रुपये है। विभाग ने गोदाम मालिक रामनिवास गोयल के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। थाना सदर के एसआई विजय कुमार की टीम और किसान नेता सुरेश कोथ भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें