फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार की तरफ आने वाली 15 ट्रेन रद्द!

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। राम-रहीम प्रकरण में पंचकूला हिंसा से सबक लेते हुए सरकार व प्रशासन रामपाल मामले में कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी अंबाला डिवीजन के एसपी द्वारा आरपीएफ बीकानेर डिवीजन को पत्र लिखकर 11 अक्तूबर को हिसार की ओर आने वाली 15 रेलगाड़ियों को लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए रद्द करने की मांग की गई है। देर रात तक ये रेलगाड़ियां रद्द करने का कोई अधिकारिक जवाब नहीं पहुंचा था, लेकिन सुबह तक रेलगाड़ियां रद्द होने की पूरी संभावना है। प्रशासन ने यह फैसला इसलिए लिया, क्योंकि रामपाल के अधिकतर समर्थक दूसरे राज्यों से रेलगाड़ियों के द्वारा ही हिसार पहुंचते हैं।
रद्द की गई गाड़ियों में जयपुर-हिसार पैसेंजर, रेवाड़ी-हिसार पैसेंजर, अमृतसर-हिसार पैसेंजर, धुरी-हिसार पैसेंजर, गोरखपुर एक्सप्रेस, चुरू-हिसार पैसेंजर, बीकानेर-हिसार पैसेंजर, श्रीगंगानगर-रेवाड़ी पैसेंजर, सादलपुर-लुधियाना पैसेंजर, लुधियाना-भिवानी पैसेंजर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला से कुछ ट्रेन रद्द होने का मेसेज चल रहा है, लेकिन फिलहाल मेरे पास कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। ट्रेन रद्द करने या नहीं करने का मामला हायर अथॉरिटी का है। इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।
महेंद्रपाल चुघ, स्टेशन अधीक्षक, हिसार जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें