फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे को इनाम बोल मृतकों के परिवारों का दुख बढ़ा गए मंत्री जी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

खेदड़ प्लांट हादसे के पीड़ितों को मंत्री कृष्ण लाल पंवार बोले- मृतक परिवारों को 17.50 लाख की नकद इनामी राशि दी जाएगी। बकाया 2.50 लाख रुपये डीसी कार्यालय की ओर से दिए जाएंगे। मंत्री जी यहीं नहीं रुके, फिर से कहा- घायलों को 7.5 लाख की इनामी राशि नकद दी जाएगी। बचे 2.5 लाख रुपये डीसी की ओर से अन्य मद में देंगे। मंत्री महोदय घायलों को मुआवजा देने की बजाय इनाम बोलते रहे।
अंतिम संस्कार में उमड़े हजारों....
मृतक का अंतिम संस्कार गांव खेदड़ में वीरवार शाम किया गया। अंतिम संस्कार में मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, पूर्व मंत्री छत्रपाल, कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल सहित अन्य दलों के नेता शामिल हुए। गांव के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारी भी अपने दो साथियों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को फिर सेे चलेगा थर्मल प्लांट
फिलहाल थर्मल प्लांट बंद है। कर्मचारियों के साथ सहमति के बाद प्लांट शुक्रवार को फिर से शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को अधिकारियों के ट्रांसफर होने की संभावना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें