फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.25 लाख हेक्टेयर में पीले सोने को बचाने के लिए 21 फायर ब्रिगेड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सरसों के बाद अब किसानों के सामने पीला सोना सुरक्षित घर लाने की चुनौती है। पीला सोना यानी गेहूं की फसल को आग से सबसे अधिक खतरा रहता है। पिछले साल जिले में 22 एकड़ फसल जलकर राख हो गई थी। इस बार 2.25 लाख हेक्टेयर गेहूं को बचाने के लिए 21 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रहेंगी।
अप्रैल किसानों के साथ फायर ब्रिगेड के लिए भी बड़ी चुनौतियों वाला महीना है। इस महीने में आगजनी की सबसे अधिक घटनाएं सामने आती हैं। इसमें खेतों में लगी आग की घटना सबसे ज्यादा होती हैं। जरा सी आग पूरे एरिया में फैलकर हजारों एकड़ को तबाह कर देती है। जिले में इस बार किसानों की 2.25 लाख हेक्टेयर एरिया में गेहूं की फसल है, जो अगले सप्ताह पककर तैयार हो जाएगी। 10 अप्रैल के बाद गेहूं की कटाई चरम पर होगी। अप्रैल के आखिर तक गेहूं कटाई लगभग पूरी हो जाएगी। जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया है तो उनको बीमा मिलता है। बीमा नहीं कराने वाले किसानों को कुछ राहत नहीं मिलती। पिछले साल किसानों की 22 एकड़ फसल जल गई थीं।
विज्ञापन

21 फायर ब्रिगेड बचाएंगी आग से....
पूरे जिले को आग से बचाने के लिए जिले में कुल 21 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हैं। इनमें सबसे ज्यादा नौ गाड़ियां हिसार के मुख्य फायर स्टेशन पर तैनात हैं। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आजाद नगर में, हांसी में तीन, नारनौंद में एक, बरवाला में दो और आदमपुर में एक गाड़ी हैं।

बिजली निगम की ओर से हर साल जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसमें किसानों को बिजली की लाइनों, ट्रांसफॉर्मर, खंभे के पास गेहूं की फसल का ढेर न लगाने के लिए अनुरोध किया जाता है। इस बार भी लोगों को बिजली निगम की ओर से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

-रजनीश गर्ग, एसई, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम हिसार

किसी भी घटना से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पूरी तरह से तैयार हैं। अप्रैल-मई में आगजनी की घटनाएं अधिक होती हैं। इस कारण विभाग को खासतौर पर अलर्ट रहने के निर्देश हैं।
-अशोक बंसल, निगम आयुक्त एवं प्रशासक मंडी मार्केट कमेटी हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें