फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी के पेपर में पकड़े 30 नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बारहवीं के स्टूडेंटस को हिंदी भी नहीं आती। हिंदी के पेपर में 30 नकलची पकड़े गए। डीसी अशोक मीणा शुक्रवार को तलवंडी राणा परीक्षा केंद्र में जांच करने पहुंचे। डीसी फ्लाइंग ने 12 केस बनाए। वहीं, एडीसी एएस मान ने ड्यूटी कर्मियों को विद्यार्थियों को जमीन की बजाए बैंच पर बैठाने के निर्देश दिए। वीरवार को अमर उजाला ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान जमीन पर बैठाने की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में हिंदी का पेपर था। इसमें करीब 18294 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। जिसके लिए जिले में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 47 परीक्षा केंद्रों पर जांच की गई। जिसमें डीसी फ्लाइंग 12 केस बनाए। डीसी अशोक कुमार मीणा खुद परीक्षा केंद्रों को जांचने पहुंचे। सबसे पहले तलवंडी राणा में बने परीक्षा केंद्र को जांचा। यहां एक स्टूडेंट का नकल करते पाए जाने पर केस बनाया गया। इसके बाद अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी जांच कराई। इस टीम ने कुल 12 केस बनाए। कुल 9 फ्लाइंग टीम ने 46 परीक्षा केंद्र जांचे। जिसमें 30 यूएमसी बनाए गए। जबकि बुधवार को हुए अंग्रेजी के पेपर में 18 नकलचियों को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी एएस मान की टीम ने आदमपुर के तीन सरकारी स्कूल, अग्रोहा के गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी, कुलेरी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जांच की। एडीसी की टीम को नकल का कोई केस नहीं मिला। एडीसी एएस मान ने कहा कि बच्चों ने एडीसी को कहा कि सर यहां मेज होने के बाद भी हमें जमीन पर बैठाया जा रहा है। स्कूल में बैंच पर बैठकर ही पढ़ते रहे। ऐसे में जमीन पर बैठकर परीक्षा देने में असहज महसूस कर रहे हैं। जिस पर एडीसी एस मान ने मौके पर ही निर्देश दिए कि स्टूडेंटस को बैंच पर बैठाकर परीक्षा दिलाओ।

बोर्ड चेयरमैन की टीम 3 केस
बोर्ड सचिव की टीम 3 केस
डीसी फ्लाइंग 12 केस
एसडीएम हिसार फ्लाइंग 7 केस
डीईओ हिसार फ्लाइंग एक केस
एसडीएम नारनौंद एक केस
एसडीएम बरवाला एक केस
एसडीएम हांसी दो केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें