फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के ओएसडी ने जारी किया सितंबर तक छात्र संघ चुनाव कराने का लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सोशल मीडिया पर रविवार देर रात लेटर वायरल हुआ। इसमें सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह की ओर से जारी किए गए लेटर में सितंबर 2018 तक छात्र संघ चुनाव कराने की बात कही है।
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव को लेकर रविवार की देर रात एक लेटर जारी किया गया। अमर उजाला से बातचीत में सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने कहा कि छात्र संघ के चुनाव के बारे में उनकी ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि छात्र संघ के चुनाव सितंबर 2018 तक कराए जाएंगे। सीएम मनोहर लाल ने इस बारे में फैसला लिया है। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे। वर्ष 2018-19 के शैक्षणिक सत्र के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
हम कोरे आश्वासन पर अनशन से नहीं उठेंगे : दिग्विजय
छात्र संघ चुनाव के लिए जारी लेटर पर इनसो के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उनके पास अभी कोई औपचारिक सूचना नहीं आई है। सरकार की ओर से कोई लेटर आएगा, तब देखेंगे। किस प्रारूप में, किस तरह से हमारी बात को माना गया है। हमारा मकसद छात्र संघ चुनाव कराना है। हम कोरे आश्वासन पर नहीं उठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें