फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक सड़क हादसे से बालक गांव में मातम का माहौल-- बरवाला अपडेट न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बरवाला के गांव बालक के बस अड्डे के पास हादसे में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई। सुरेंद्र सिंह अपने चचेरे भाइयों को बाइक पर लेकर आ रहा था तो पाबड़ा की तरफ से तेज गति से आ रही क्रूजर गाड़ी ने इन तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक भाई ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे का आरोपी मौके से फरार हो गया। इस हादसे से गांव बालक में मातम छाया हुआ है।
हादसे की सूचना पर बरवाला के डीएसपी जयपाल सिंह और थाना प्रभारी निरंजन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात्रि पुलिस ने बाडो पट्टी के पास टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस फुटेज के आधार पर गाड़ी के नंबर और चालक का पता लगाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस दौरान घटनास्थल पर अंधेरा था इसका फायदा उठाकर आरोपी चालक गाड़ी सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

सुशील और अमन को ट्यूशन से लेकर आ रहा था सुरेंद्र
मृतक के चाचा जयवीर सिंह ने बताया कि उसके दो भतीजे सुशील (17)और अमन (15) दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं। ये दोनों ढ़ाणियों से गांव में ट्यूशन पढ़ने के लिए गए थे। इन दोनों को लेने के लिए सुरेंद्र (23) बाइक लेकर गया था। जब सुरेंद्र इन दोनों को बाइक पर लेकर वापस आ रहा था तो पाबड़ा की तरफ से आ रही क्रूजर गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक क्रूजर की चपेट में आने के बाद गाड़ी चालक तीनों युवकों को दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर हिसार के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे से गांव बालक में शोक की लहर दौड़ गई।
बुझ गया इकलौता चिराग
सुशील अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। सुशील की मौत की खबर से उसका परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सुशील एक होनहार था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थी।
विज्ञापन


आरोपी का पता लगा रहे हैं : डीएसपी
डीएसपी जयपाल सिंह ने बताया कि गांव बालक में हुए हादसे के मामले में पुलिस गाड़ी सहित फरार हुए चालक का पता लगा रही है। बाडो पट्टी के पास स्थित टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक चालक का सुराग नहीं लगा है।

क्रूजर ने बाइक को चपेट में लिया, तीन चचेरे भाइयों की मौत
बालक गांव के बस अड्डे के पास हुआ हादसा
अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी चालक मौके से फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें